गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
चरगांवा
/ पहली निजी इंटीग्रेटेड टाउनशिप की...
पहली निजी इंटीग्रेटेड टाउनशिप की DPR मंजूर,104 एकड़ में होगी विकसित, मई में लांच होगी
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर जिले
में निजी क्षेत्र की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप के डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी मिल गई है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) में इसके लिए आवेदन किया गया था। परीक्षण के बाद प्राधिकरण
ने इसे मंजूर कर लिया गया है।
यह टाउनशिप
ओमेक्स लिमिटेड की ओर से मानीराम के पास ताल जहदा में विकसित की जा रही है। 104 एकड़ जमीन पर बनने वाली इस टाउनशिप में आवासीय, व्यावसायिक, स्कूल, अस्पताल जैसी सुविधाएं होंगी। यहां अल्पआय वर्ग के लोगों के
लिए भी प्लॉट या फ्लैट उपलब्ध होंगे।
उत्तर प्रदेश
टाउनशिप नीति 2023 के अंतर्गत
स्वीकृत इस परियोजना को मई 2026 तक लांच करने
की तैयारी है। निजी क्षेत्र से पहले GDA
की ओर से
खोराबार आवासीय योजना एवं राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप की नींव रखी जा चुकी है।
इसके अलावा
प्राइवेट सेक्टर की दो और टाउनशिप को भी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। उन्हें
भी लाइसेंस मिल चुका है। इसमें ताल कंदला में ऐश्प्रा समूह की ओर से इंटीग्रेटेड
टाउनशिप विकसित होगी तो जीत एसोसिट्स की ओर से रामनगर कड़जहां में।
मार्डन विला और हाई-राइज अपार्टमेंट बनेंगे
ओमेक्स लिमिटेड
की फोरलेन रिंग रोड से सटी आधुनिक नगरीय सुविधाओं से सुसज्जित इस परियोजना में
रहने वालों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। परियोजना में दुर्बल आय वर्ग (इडब्लूएस), अल्प आय वर्ग (एलआइजी), मध्यम आय वर्ग
(एमआइजी) और उच्च आय वर्ग (एचआइजी) के लिए विभिन्न प्रकार के फ्लैट और भूखंड
उपलब्ध होंगे।
लगभग 350 ईडब्ल्यूएस और एलआइजी आवास बनाए जाएंगे, जिससे निम्न आय वर्ग को भी गुणवत्तापूर्ण आवास का लाभ मिल
सके। इसके साथ ही हाई-राइज अपार्टमेंट,
आधुनिक विला और
सुव्यवस्थित आवासीय ब्लाक विकसित किए जाएंगे।
Image Source Here...
टाउनशिप में ये
सुविधाएं होंगीटाउनशिप में
स्कूल, कालेज, अस्पताल, सामुदायिक
केंद्र, चौड़ी सड़कें, समुचित जल निकासी व्यवस्था, नियमित विद्युत
आपूर्ति और हरित क्षेत्र की व्यवस्था की गई है। बड़े पार्क और खुले स्थान इसे
पर्यावरण के अनुकूल बनाएंगे। इसके अलावा परिसर में शापिंग काम्प्लेक्स, दुकानें, रेस्टोरेंट, कैफे और कार्यालय भी बनाए जाएंगे।
इससे निवासियों
को सभी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के
अवसर भी बढ़ेंगे।हाल ही में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान शहर में आवासीय जरूरतों को
पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई थी।
उसी दिशा में
यह परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। ‘नया गोरखपुर’ योजना के तहत इसी
क्षेत्र में प्राधिकरण की गुरुकुल टाउनशिप के साथ अब निजी क्षेत्र की यह टाउनशिप
महानगर के नियोजित और सतत विकास को नई गति देगी।
Image Source Here...
निजी कालोनियों से पूरी होगी आवास की जरूरत
GDA के उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन
ने कहा कि लोगों की आवासीय जरूरतें पूरी करने के लिए प्राधिकरण के स्तर पर
कालोनियां लांच की जा रही हैं। निजी क्षेत्र की कालोनियों के आने से लोगों के घर
का सपना और जल्दी पूरा होगा। जल्द ही मानीराम क्षेत्र में GDA की इंटीग्रेटेड गुरुकुल टाउनशिप की शुरूआत हो जाएगी।
साथ ही निजी क्षेत्र की
ओमेक्स लिमिटेड की इंटीग्रेटेड टाउनशिप भी इसी क्षेत्र में लांच होगी ।प्राधिकरण
की ओर से डीपीआर स्वीकृत की जा चुकी है।
Share On :
×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस