BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Dressing, Adityanath • गोरखपुर / चरगांवा • 29-01-2026

CM योगी की तरह ड्रेसिंग और बोलचाल, योगी आदित्यनाथ भी हैरत में

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर का महज 5 साल का अश्विन त्रिपाठी उर्फ श्रीराम इन दिनों चर्चा में हैं। CM योगी की तरह ड्रेसिंग और बोलचाल देखकर एक समय के लिए योगी आदित्यनाथ भी हैरत में पड़ गए। एक कार्यक्रम में CM से श्रीराम मिला था।

वहां भगवा कलर के कपड़े में देखकर योगी ने उसे अपने पास बुलाया था। उससे एक मिनट तक बातचीत की थी। इसके बाद से ही घर बच्चे से मिलने रिश्तेदारों और परिचितों की भीड़ लग गई है। मां-बाप भी बेटे का टैलेंट देखकर गर्व कर रहे हैं। पड़ोसियों का कहना है कि यह कोई सामान्य बच्चा नहीं है। मां ने कहा- अयोध्या के श्रीराम जैसा मेरा बेटा है।

Image Source Here...

अश्विन त्रिपाठी उर्फ श्रीराम का घर गोरखनाथ क्षेत्र के महावीरपुरम कालोनी में है। पिता शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर हैं। मां सीमा त्रिपाठी भगवती देवी महाविद्यालय में टीचर हैं। शैलेंद्र के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी श्रेयशी त्रिपाठी और छोटा बेटा अश्विन उर्फ श्रीराम है।

पिता शैलेंद्र ने बताया कि गोरखनाथ क्षेत्र के जीएन पब्लिक स्कूल में श्रेयशी त्रिपाठी क्लास 2 में पढ़ती है, जबकि वर्ष 2025 में श्रीराम का नर्सरी में एडिमशन कराया गया है।

दो साल से बेटा CM को कर रहा फॉलो

शैलेंद्र ने बताया- 15 फरवरी 2021 को अश्विन उर्फ श्रीराम का जन्म हुआ था। वह जब 3 साल का था, तभी से टीवी में CM योगी को बड़े गौर से देखता था। कहीं भी CM का पोस्टर देखकर उन्हें पहचान लेता था। धीरे-धीरे वह CM की तरह मिमिक्री करने लगा।

घर पर भी वह दिनभर CM की तरह हर बात कहता है कि गलत करोगे तो बुलडोजर चलवा दूंगा। स्कूल में भी क्लास में बच्चों से ऐसे ही बात करता है। पढ़ने में भी अच्छा है।

Image Source Here...

अयोध्या के श्रीराम की मूरत से मिलता है चेहरा घर पर सभी लोग भगवान श्रीराम में आस्था रखते हैं। बेटे के पैदा होने पर भी इसलिए उसको घर पर श्रीराम कहकर बुलाने लगे। इधर जबसे अयोध्या में भगवान राम की नई मूरत स्थापित हुई है। सभी लोग कहते हैं कि आपके बेटे का चेहरा उस मूरत से काफी मिलता जूलता है। मेरे रिश्तेदार भी यही कहते हैं। यह सब सुनकर बहुत अच्छा लगता है।

श्रीराम के नाना शिवपति शुक्ला और नानी पुष्पा देवी प्रतिदिन बच्चे को स्कूल पहुंचाने जाते हैं। वहीं मामी विभा पांडेय का कहना है कि बहुत ही टैलेंटेड बच्चा है। घर पर चचेरे भाई आर्यश के साथ श्रीराम खेलता है। वह खुद धनुष लेकर श्रीराम बनता है, जबकि आर्यश लक्ष्मण बनता है।

मां सीमा त्रिपाठी ने बताया कि सीएम से बच्चे की मुलाकात होने के बाद से ही लोग घर पर आ रहे हैं। सभी लोग बच्चे के साथ सेल्फी भी ले रहे हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
15:02
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा