BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Drone Lab • गोरखपुर / चरगांवा • 30-03-2026

यूनिवर्सिटी में 'ड्रोन लैब' की शुरुआत, महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब' का उद्घाटन

रूरल न्यूज नेटवर्क।  दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट्स ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) में 'महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब' का शानदार उद्घाटन हुआ। इस लैब के जरिए पूर्वांचल के स्टूडेंट्स ड्रोन से संबंधित हर जानकारी प्रैक्टिकली ले सकेंगे। ड्रोन उड़ाने से लेकर नए रिसर्च करने तक हर चीज का लाभ यूनिवर्सिटी के अंदर ही मिलेगा। युवाओं को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे उनके लिए नौकरी और स्टार्टअप के नए रास्ते खुलेंगे।

लैब उद्घाटन अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन, 'ड्रोन मैन ऑफ इंडिया' के नाम से मशहूर राहुल सिंह भी मौजूद रहे। उनके साथ एडीजी अशोक कुमार, ऐश्प्रा फाउंडेशन के अतुल सराफ और SIF फाउंडेशन के जितेंद्र बहादुर सिंह भी शामिल हुए। पूरे इवेंट को RoboX टीम ने बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से मैनेज और हैंडल किया।

Image Source Here...

तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा- कुलपति

इस अवसर पर अपने संबोधन में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह लैब विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। छात्रों को अनुसंधान और नवाचार के प्रति प्रेरित करेगी। राहुल सिंह ने ड्रोन उद्योग में बढ़ती संभावनाओं पर चर्चा करते हुए इसे भविष्य के विशेषज्ञ तैयार करने की दिशा में मील का पत्थर बताया।

Image Source Here...

कानून व्यवस्था में मिलेगी मदद

अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने तकनीक और सुरक्षा के समन्वय पर बल देते हुए कहा कि ड्रोन तकनीक कानून व्यवस्था और निगरानी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अतुल साराफ ने युवाओं को स्टार्टअप और नवाचार के लिए प्रेरित करते हुए इस पहल को भविष्य उन्मुख कदम बताया।

एसआईएफ फाउंडेशन के निदेशक जितेंद्र बहादुर सिंह ने इस प्रकार के नवाचारों को निरंतर सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को वैश्विक पहचान मिल सके। IET के डीन प्रो. हिमांशु पांडेय ने इसे संस्थान के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए छात्रों को व्यावहारिक शिक्षा के लिए प्रेरित किया। निदेशक प्रो. एस. एन. तिवारी ने कहा कि यह लैब रोजगार, कौशल विकास में सहायक सिद्ध होगी, वहीं ईसीई विभागाध्यक्ष प्रो. नरेंद्र यादव ने आश्वासन दिया कि लैब का प्रभावी उपयोग कर छात्रों के तकनीकी कौशल को सुदृढ़ किया जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:06
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस