Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Drug seller • गोरखपुर / चरगांवा • 20-05-2026

दवा विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन, नारे लगाए, ऑनलाइन बिक्री बंद करो, दूसरे संगठन ने खुली रखी दुकान

रूरल न्यूज नेटवर्क बुधवार को ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर दवा दुकानों की बंदी का असर देखने को मिला। शहर के सबसे बड़े होलसेल दवा बाजार भालोटिया में इस मुद्दे पर दवा कारोबारियों के दो अलग-अलग गुट नजर आए। एक तरफ कुछ व्यापारियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में अपनी दुकानें बंद रखीं। सड़कों पर उतरकर नारेबाजी भी की। दूसरी तरफ कई दुकानदारों ने दवा को जरूरी सेवा बताते हुए दुकानें खुली रखीं। जिससे कई व्यापारी दवा लेने पहुंचे।

Image Source Here...

 दो गुट में बटीं भालोटिया मार्केट की दुकानें

भालोटिया मार्केट में दवा विक्रेता समिति गोरखपुर के समर्थक सुबह से ही बंदी को सफल बनाने में जुटे रहे। उन्होंने अधिकतर दुकानों को बंद कराया और कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। दवा विक्रेता समिति गोरखपुर के महामंत्री आलोक चौरसिया ने कहा- हम लोग की सबसे पहली मांग है कि ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगे क्योंकि ऑनलाइन में नकली दावों का भी बिक्री तेजी से होता है। इसी को देखते हुए 28 राज्यों और आठ जनपदों में हम लोग बंदी का आह्वान किए हैं।

जब उनसे पूछा गया कि सरकार ने एसेंशियल गुड्स के तहत दुकानें खुली रखने का निर्देश दिया है, तब उन्होंने कहा, हम लोगों ने इस बंदी की सूचना जिला प्रशासन को एक दिन पहले दे दी है। इसके अलावा हमने इमरजेंसी सेवा को बिल्कुल बाधित नहीं किया है हेल्पलाइन नंबर के जरिए लोग उसे जुड़कर दवाइयां ले सकते हैं। नर्सिंग होम और इमरजेंसी को इससे अलग रखा गया है ताकि किसी का इलाज दवा बिना ना रुके।

Image Source Here...

गोरखपुर केमिस्ट और ड्रगिस्ट संगठन ने खोली रखी दुकानें

वहीं दूसरी ओर, उसी दवा मार्केट में गोरखपुर केमिस्ट और ड्रगिस्ट संगठन के समर्थकों ने अपनी दुकानें खुली रखीं। उनका कहना है कि दवा आम लोगों की जरूरत की चीज है, इसलिए बाजार बंद करना सही फैसला नहीं है। गोरखपुर केमिस्ट और ड्रगिस्ट संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि- हमलोग इस मार्केट बंद आह्वान के खिलाफ है। हमारे इस एरिया में बहुत से दुकानें खुली हुई है। जनता की सेवा में ये फैसला लिया गया है। सरकार के निर्देश को पालन किया जा रहा। क्योंकि दवा एसेंशियल गुड्स में आता है।”

दवा विक्रेता छोटेलाल गुप्ता ने भी बंदी का विरोध किया। उन्होंने कहा- मैं इस बंदी के विपक्ष में हूं अगर ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाना है तो सरकार के साथ बैठकर कोई निर्णय हल निकालना होगा ऐसे बंदी कर देने से कोई हल नहीं निकाल कर सामने आएगा।”

वहीं गोरखपुर केमिस्ट और ड्रगिस्ट संगठन की महामंत्री नीरज पाठक ने कहा- जो लोग दुकान बंद किए हैं वो लोग भी अभी 1-2 घंट घंटे में खोल देंगे। उन लोगों का ऐसा कोई महत्वपूर्ण मांग नहीं है।”

बंदी को लेकर पूरे दिन दवा बाजार में अलग-अलग तस्वीर देखने को मिली। कुछ दुकानों के शटर बंद रहे तो कई दुकानों पर सामान्य तरीके से दवाओं की बिक्री होती रही। उनका आरोप है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नकली दवाओं की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है, जिससे लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो सकता है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×