BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, missiles fell, bomb, blackout • गोरखपुर / चरगांवा • 24-01-2026

डमी मिसाइल गिरी, लड़ाकू विमानों से बम बरसे, एक घंटे रहा ब्लैक आउट

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में शुक्रवार शाम नौका विहार इलाके में हर रोज की तरह सामान्य नहीं थी। शाम ढलते ही पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, नागरिक सुरक्षा के सायरन ने माहौल को गंभीर बना दिया।

चारों ओर अलर्ट की आवाज गूंजने लगी और वार्डेन पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए लोगों को निर्देश देने लगे कि घर में रोशनी न जलाएं… खिड़कियां बंद रखें… बाहर न निकलें…।

Image Source Here...

कुछ ही मिनटों में रामगढ़ताल इलाके के ऊपर से लड़ाकू विमानों की गरज सुनाई देने लगी। अचानक लड़ाकू विमानों से बम गिराए जाने लगे। चारो तरफ अफरातफरी मच गई।

Image Source Here...

लड़ाकू विमानों ने बरसाए बम

अचानक हुई इस हलचल ने लोगों को किसी बड़े हमले की आशंका से भयभीत कर दिया। लोग बंकरों में छिपने लगे। नागरिक सुरक्षा, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम सर्किट हाउस, महंत दिग्विजयनाथ पार्क और एनेक्सी भवन की ओर दौड़ पड़ी। वहां "हमले" के बाद आग लगने और "घायलों" के होने की सूचना थी।

हालांकि, यह सब एक योजनाबद्ध मॉकड्रिल का हिस्सा था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास गोरखपुर आपदा विभाग और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से महंत दिग्विजयनाथ पार्क में किया गया।

Image Source Here...

क्या था मॉकड्रिल का उद्देश्य?

यह मॉकड्रिल, जिसे ब्लैकआउट अभ्यास कहा जाता है, का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में नागरिक सुरक्षा और अन्य विभागों की तत्परता को परखना था। साथ ही आम नागरिकों को युद्ध के समय बचाव के तरीकों के लिए भी जागरूक करना था। मॉकड्रिल के दौरान बिजली बंद कर दी जाती है, ताकि हवाई हमले करने वाले लड़ाकू विमानों को आबादी वाले क्षेत्रों की पहचान में कठिनाई हो।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:57
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस