BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Easter • गोरखपुर / चरगांवा • 04-04-2026

रविवार को मनाया जाएगा ईस्टर, चर्च में हो रही सजावट, बड़ी संख्या में शामिल होंगे श्रद्धालु

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने के पर्व ईस्टर को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को अलग-अलग चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। शनिवार को मसीही इलाकों में पूरे दिन साफ-सफाई, सजावट और कार्यक्रमों की तैयारी चलती रही।

Image Source Here...

मोहल्लों में युवाओं और बच्चों ने मिलकर झांकियां तैयार कीं। बैलगाड़ी और ट्रैक्टर ट्रॉली को सजाकर प्रभु यीशु के जीवन से जुड़े अलग-अलग दृश्य बनाए गए। धार्मिक गीतों के साथ तैयार झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। चर्च पोखरा सिमेट्री के पास निकला जुलूस लोगों के बीच खास आकर्षण रहा।

स्कूल प्लेग्राउंड में हुई झांकी प्रतियोगिता

सेंट जॉन्स स्कूल प्लेग्राउंड में झांकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कई इलाकों की झांकियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रभु से जुड़े गीत और कव्वाली प्रस्तुत की गईं, जिससे वहां मौजूद लोगों की भागीदारी बढ़ी और माहौल व्यवस्थित व शांतिपूर्ण रहा।

ईस्टर से पहले मसीही समाज के लोगों ने कब्रिस्तानों की साफ-सफाई, रंगाई और पुताई कराई। अपने पूर्वजों की कब्रों पर फूल-माला चढ़ाई और अगरबत्ती जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बड़ी संख्या में परिवार अपने परिजनों की कब्रों पर पहुंचे।

क्राइस्ट चर्च, शास्त्री चौक में चैन बाइबल रीडिंग का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सामूहिक रूप से बाइबल पाठ व प्रार्थना की।

शहर के चर्चों और आसपास के इलाकों में सजावट, रोशनी और साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम भी किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से हो सकें।

कल इन स्थानों पर होंगे प्रार्थना कार्यक्रम

सेंट जॉन्स चर्च, बसारतपुर– सुबह 9 बजे

सेंट जोसेफ महा गिरजाघर– सुबह 8:30 बजे

सेंट एंथोनी चर्च, धर्मपुर– सुबह 8 बजे

क्राइस्ट चर्च, शास्त्री चौक– सुबह 9:30 बजे

मसीही कलीसिया चर्च, खरैया पोखरा– सुबह 9 बजे

शाम को निकलेगी जीवंत झांकी शाम 3 बजे सेंट जॉन चर्च से जीवंत झांकी निकाली जाएगी। यह झांकी क्राइस्ट चर्च होते हुए सेंट जॉन्स स्कूल प्लेग्राउंड में जाकर समाप्त होगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस