BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Election, Press Club, voting • गोरखपुर / चरगांवा • 22-01-2026

गोरखपुर प्रेस क्लब में बजा चुनावी बिगुल, 14 को वोटिंग:आमने-सामने होंगे कई उम्मीदवार, आचार संघिता लागू

Iचुनाव अधिकारी...

गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। चुनाव अधिकारी वागीश चंद्र श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रेस क्लब का एक वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। इसके बाद अब कई वर्षों बाद प्रेस क्लब अपना चुनाव निर्धारित चुनाव अधिकारी के माध्यम से करवा रहा है।

चुनाव अधिकारी ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी और कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और नियमों के अनुसार कराई जाएगी। आज से ही चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी गई है।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 30 और 31 जनवरी को प्राप्त किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 1 फरवरी निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच और उनका प्रकाशन 2 फरवरी को किया जाएगा। इसके बाद 3 फरवरी को नामांकन पत्रों की वापसी होगी और उसी दिन वैध प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी जाएगी।

मतदान 14 फरवरी को कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना भी होगी।

नामांकन पत्र की बिक्री, दाखिल, जांच, वापसी और वैध प्रत्याशियों की घोषणा से संबंधित सभी कार्य गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब, शास्त्री चौक, कलेक्ट्रेट रोड, गोरखपुर में संपन्न होंगे। सभी चुनावी प्रक्रियाओं का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।

चुनाव में सहायक चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी आलोक दुबे को दी गई है, जबकि दूसरे सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में डीके गुप्ता की भूमिका रहेगी। विधिक सलाहकार के रूप में बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव नियुक्त किए गए हैं। इन सभी की देखरेख में गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

चुनाव अधिकारी वागीश चंद्र श्रीवास्तव ने सभी से अपील की कि सभी सदस्य चुनाव आचार संहिता का पालन करें और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाएं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:54
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा