BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Electricity • गोरखपुर / चरगांवा • 21-05-2026

निजीकरण के विरोध में उतरे बिजली कर्मचारी, कार्रवाई वापस न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में निजीकरण और बिजली कर्मियों पर हो रही कार्रवाई के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले जोरदार विरोध सभा आयोजित की गई। सभा में बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, अभियंता और संविदा कर्मियों ने हिस्सा लेकर प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में दिन-रात मेहनत कर बिजली व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों का सम्मान करने के बजाय उन पर दबाव बनाया जा रहा है। शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल कर्मचारियों पर कार्रवाई कर डराने और उनका मनोबल गिराने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Image Source Here...

कर्मचारियों की कमी से व्यवस्था प्रभावित

कर्मचारियों ने कहा कि विभाग पहले से ही कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। इसके बावजूद डाउनसाइजिंग के नाम पर नियमित पद खत्म किए जा रहे हैं और वर्षों से काम कर रहे संविदा कर्मियों को बाहर किया जा रहा है। इससे बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है और उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रबंधन की नीतियों से कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के बजाय दमनात्मक कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे नाराजगी लगातार बढ़ रही है।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि यदि उत्पीड़नात्मक कार्रवाई तत्काल वापस नहीं ली गई और निजीकरण की प्रक्रिया नहीं रोकी गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। सभा में मौजूद कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि बिजली कर्मियों के सम्मान, अधिकार और सार्वजनिक बिजली व्यवस्था को बचाने के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस