BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Environmental, friendly, seed paper • गोरखपुर / चरगांवा • 05-02-2026

इनवायरमेंट फ्रेडली ‘सीड पेपर' करेगा कमाल, गोरखपुर में हुआ एक्सपेरिमेंट, कागज से उगेंगे पौधे

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के डीडीयू यूनिवर्सिटी के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में एक इनवायरमेंट फ्रेडली ‘सीड पेपर' तैयार किया गया है। जिससे एक तरफ ग्रीटिंग, इनविटेशन कार्ड या किसी भी यूज किए कागज का बेहतर इस्तेमाल होगा और दूसरी तरफ नेचर के लिए भी फायदेमंद रहेगा।

इस पेपर के अंदर बीज होंगे जो मिट्टी और नमी के संपर्क में आने के बाद पौधे को जन्म देंगे। यह सीड पेपर डिपार्टमेंट की डॉ. ऐमन तनवीर और डॉ. सुप्रिया गुप्ता ने प्रोफेसर दिनेश की मदद तैयार किया है।

Image Source Here...

टमाटर और मिर्ची के बीज से टेस्ट किया

डॉ. ऐमन तनवीर ने बताया- इस पेपर में हमने अभी हमने टमाटर और मिर्ची के बीज से टेस्ट किया है। आगे तुलसी और अन्य बीजों पर एक्सपेरिमेंट करेंगे। यह सीड पेपर इंसान को प्रकृति से इमोशनली कनेक्ट करेगा।

केमिकल फ्री है यह 'सीड पेपर' उन्होंने बताया- पर्यावरण को सुरक्षित करने, वेस्ट मटेरियल को रियूज और सस्टेनबल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हमने यह प्रयोग किया है। इस पेपर को बनाने के लिए हम रद्दी, गन्ने का बगास और गेहूं की भूसी का इस्तेमाल कर उसकी उपयोगिता बढ़ाएंगे।

इसमें एक खास एंजाइम होता है, जो सीड को खराब नहीं होने देता। साथ ही पेपर को इको फ्रेंडली बनाने के लिए किसी भी तरह का केमिकल का इस्तेमाल भी नहीं किया जाता है।

Image Source Here...

यादों को संजोएगा सीड पेपर

उन्होंने बताया- इस पेपर के जरिए हम खास लोगों की यादों को वर्षों के लिए संजों सकते हैं। जैसे कोई हमें ग्रीटिंग कार्ड, इनविटेशन कार्ड या लेटर देता है तो कुछ समय बाद वह जरूर खराब हो जाता है। फिर उसे फेंकना ही पड़ता है।

या फिर अगर नहीं फेंकते तो वैसे ही पड़ा रहता है। ऐसे कागजों का सीड पेपर बना कर उसका बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस सीड पेपर से पौधे निकलेंगे जिससे अलग ही जुड़ाव होगा और प्रकृति के लिए भी लाभदायक होगा।

Image Source Here...

सामान्य बीज अंकुरित होने जितना लगता समय

डॉ. तनवीर के हिसाब से इस सीड पेपर से बीज अंकुरित होने में उतना ही समय लगता है, जितना सामन्य बीजों के अंकुरण में लगता है। खास बाद यह है कि इसे बोना भी आसान है। बस पेपर के टुकड़ें किए और मिट्टी के अंदर दबा दिया।

वेस्ट वॉटर भी सुरक्षित डॉ. तनवीर ने बताया, इस पेपर को बनाने के दौरान निकलने वाला वेस्ट वॉटर भी बिल्कुल सुरक्षित है। इसका भी PH मान चेक किया गया है, जो सामान्य प्रदूषित पानी से काफी कम है।

पेटेंट फाइल किया गया इस तकनीक की उपयोगिता और मौलिकता को देखते हुए इसके लिए पेटेंट भी दाखिल किया गया है। यह रिसर्च वर्क DST वुमेन साइंटिस्ट प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया गया है।

आने वाले समय में यह सीड पेपर बड़े पैमाने पर उत्पादित किया जा सकता है और इससे न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार और स्टार्ट-अप के अवसर भी पैदा होंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस