BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, IPS officer, document • गोरखपुर / चरगांवा • 24-01-2026

फर्जी IPS शनि ने दस्तावेजों में की जालसाजी, जन्मतिथि और स्कूल रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

Image Source Here...

रूरल न्यूज नेटवर्क। फर्जी IPS बनकर लोगों पर रौब जमाने वाले शनि उर्फ सनी शर्मा ने अपने शैक्षणिक दस्तावेजों को लेकर भी जालसाजी की थी। सूचना के अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत प्राप्त जानकारी में यह बात सामने आयी है कि उसकी जन्मतिथि, प्रमाण पत्र व स्कूल रिकार्ड फर्जी हैं। कूटरचना करके उसने यह दस्तावेज तैयार कराए। इसी की बदौलत गोरखपुर विश्वविद्यालय में अपने पिता की जगह पर चतुर्थ श्रेणी में नौकरी ज्वाइन की। इस मामले से जुड़े प्रपत्र गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार को सौंप दिए गए हैं। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। माना जा रहा है कि इन दस्तावेजों के मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भी उसकी बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।

अब जानिए क्या गड़बड़ियां मिलीं

पीपीगंज के अंबेडकरनगर की रहने वाली दुर्गेश नंदिनी ने इस मामले में शिकायत की थी। शिकायत की जांच हुई तो पता चला कि सनी ने बाबू हरिचरन हाईस्कूल तिघरा से कक्षा 8 का अंकपत्र व टीसी प्रस्तुत किया। इसमें उसकी जन्मतिथि 16 मई 1992 दर्ज है। इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक से जब सत्यापन कराया गया तो तथ्य कुछ और मिले। स्कूल के रजिस्टर के क्रम संख्या 1500 पर सनी का नाम ही दर्ज नहीं है। इसी तरह नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपीगंज में 2009-10 मे सनी का प्रवेश कक्ष 1 में दिखाया गया है। जन्मतिथि 2 अगस्त 1995 अंकित है। दोनों जन्मतिथियों में अंतर से यह स्पष्ट होता है कि जानबूझकर फर्जीवाड़ा किया गया है। इस मामले में विश्वविद्यालय से भी जांच की मांग की गई है।

विश्वविद्यालय में एडमिशन के नाम पर पैसा वसूलने का आरोप

सनी पर गोरखपुर विश्वविद्यालय में एडमिशन के नाम पर पैसा वसूलने का आरोप भी लगा है। चर्चा है कि इस मामले में कुलसचिव की ओर से सनी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पीपीगंज की पिंकी वर्मा ने आरोप लगाया है कि सनी ने पीएचडी में प्रवेश दिलाने के नाम पर 25, 26 व 28 अप्रैल को अलग-अलग कुल 18 हजार 200 रुपये ऑनलाइन लिए। उसे कर्मचारी कोटे से प्रवेश दिलाने का झांसा दिया गया था। इसी तरह जंगल सालिकराम, पादरी बाजार के अनुराग चौहान ने भी 30 अगस्त को कुलपति से शिकायत की है। आरोप है कि सनी ने उनसे प्रवेश दिलाने के लिए 40 हजार रुपये मांगे थे। उनका कहना है कि उन्होंने 18 हजार रुपये आनलाइन जबकि 22 हजार रुपये नकद दिए थे। कुलसचिव कार्यालय की ओर से इस मामले में नोटिस जारी किया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस