BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Badshah • गोरखपुर / चरगांवा • 14-01-2026

गोरखपुर में बादशाह के गानों पर झूमे फैंस, मंच से 2 बार उतरकर लोगों के बीच पहुंचे, मिलाया हाथ; फैंस बोले- यादगार पल रहा

गोरखपुर महोत्सव में मशहूर गायक और रैपर बादशाह पहुंचे। जैसे ही बादशाह ने मंच संभाला, पूरा माहौल पार्टी में बदल गया। उन्होंने अपने फैंस से कहा, “आज मिलकर साथ पार्टी करते हैं।” इसके बाद जैसे ही उन्होंने “रातें फरेबी, यादें फरेबी” गाना गाया, वहां मौजूद हजारों फैंस झूम उठे। मंच पर पहुंचते ही बादशाह ने देर से आने के लिए अपने फैंस से माफी मांगी। उन्होंने कहा, “अब आ गया हूं, अब पार्टी करते हैं।” इसके बाद उन्होंने अपने दिल की बात भी शेयर की।

बादशाह ने बताया कि उनका असली नाम आदित्य है और वह खुद को कोई सुपरस्टार नहीं मानते। उन्होंने कहा कि उनके मां-बाप नहीं चाहते थे कि वह गाना गाने के लिए जाएं, लेकिन फैंस के प्यार ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पहले नहीं पता था कि वह गोरखपुर से सिर्फ 150 किलोमीटर की दूरी पर हैं।

बादशाह की एंट्री के बाद फैंस का जोश देखने लायक था। लोग कुर्सियों पर खड़े होकर नाचने लगे, गमछा लहराया और जमकर डांस किया। करीब डेढ़ घंटे के शो में बादशाह ने लगभग 25 गाने गाए। इस दौरान वह दो बार स्टेज से नीचे उतरे, फैंस से हाथ मिलाया और फिर वापस मंच पर आ गए।

उन्होंने “प्रॉपर पटोला”, “वखरा स्वैग”, “लड़की ब्यूटीफुल”, “डीजे वाले बाबू मेरा गाना चला दो” जैसे अपने 25 से ज्यादा सुपरहिट गाने सुनाए। हर गाने पर फैंस का जोश और बढ़ता गया। बादशाह ने मजाकिया अंदाज में फैंस से कहा, “तुम सबको कसम है गोलघर के मिश्राबु की, अगर आज अपना गला सही लेकर घर गए तो। खूब शोर करो।” इसके बाद पूरा पंडाल शोर और तालियों से गूंज उठा।

शो के आखिर में बादशाह ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि वह अगले साल गोरखपुर के रेलवे स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे और सभी लोगों से जरूर आने की अपील की। फैंस ने कहा कि उन्हें बहुत मजा आया। सभी ने कहा कि अब अगले साल का बेसब्री से इंतजार रहेगा। फैंस ने कहा, “बादशाह लव यू।”

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस