BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, petrol • गोरखपुर / चरगांवा • 21-05-2026

गोरखपुर में पेट्रोल के लिए मारपीट, सिर फटा, लंबी लाइन में गैलन लेकर खड़े रहे लोग, कई पंप बंद पड़े

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल किल्लत की भारी समस्या देखने को मिली। सुबह से ही शहर के काली मंदिर मोहद्दीपुर स्थित पेट्रोल पंप बंद पड़ा रहा। धर्मशाला और टाउनहाल पर लंबी लाइनें नजर आई। लोग घंटे-दो घंटे से भीषण गर्मी में पेट्रोल पंप पर खड़े रखकर परेशान होते हुए दिखाई दिए।

Image Source Here...

तमाम लोग गैलन और बॉटल लेकर डीजल लेने आए थे। इस बीच बक्शीपुर पेट्रोल पंप पर तेल के लिए मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक का सिर फट गया और खून निकलने लगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पंप पर तेल लेने आए हिंमाशु श्रीवास्तव ने बताया कि इतनी भीषण गर्मी में 7 पेट्रोल पंप घूम कर आ रहा हूं। हर जगह बंद था। टाउनहाल आकर उम्मीद जगी है कि मिल सकता है। त्राहि- त्राहि मचा हुआ है। बहुत समस्या हो रही है।

Image Source Here...

केवल 500 का मिल रहा डीजल

धर्मशाला स्थित भारत पेट्रोल पंप पर ट्रक, बाइक, कार और गैलन लिए लोगों की लंबी लाइन नजर आई। लोगों ने बताया कि लगभग 2 घंटे से लाइन में लगे हैं, घर पर शादी है, जिसकी वजह से डीजल बहुत जरुरी है। लेकिन यहां सिर्फ 500 का ही डीजल दिया जा रहा है। अब देखिए कैसे काम चलता है।

Image Source Here...

 'स्पीड पेट्रोल ही मिलेगा' का लगा बोर्ड

 टाउनहॉल स्थित पेट्रोल पंप पर दोनों तरफ लंबी लाइन लगी हुई थी। इसके अलावा वहां केवल स्पीड पेट्रोल ही दिया जा रहा है। 'यहां सिर्फ स्पीड पेट्रोल ही मिलेगा' का बोर्ड भी लगाकर लोगों को सूचित किया जा रहा है। पेट्रोल लेने आए रौनक सिंह ने बताया कि पिछले आधे घंटे से खड़ा हूं। ऊपर से सिर्फ स्पीड पेट्रोल ही मिल रहा है। वो थोड़ा महंगा होता है। मौके का फायदा उठाकर आम आदमी को लूटने का किया जा रहा। मजबूरी में ज्यादा पैसा देकर हम लोग तेल खरीद रहे।

10 किलोमीटर का काटा चक्कर

राकेश कुमार ने बताया कि पेट्रोल के लिए लगभग 10 किलोमीटर का चक्कर काट चुका हूं। राप्ती नगर, बसारतपुर, देवरिया बाईपास, नौसड़ के पेट्रोल पंप घूम का आ रहा हूं हर जगह बंद था।

उनका कहना है कि सिलेंडर की किल्लत की वजह से पहले से ही भूखे मर रहे हैं लोग। अब पेट्रोल- डीजल की समस्या भी शुरू हो गई। दो पैसा कमाने की भी दिक्कत हो गई। महंगाई अपने चरम पर है। सरकार अपना विदेश यात्रा करते रहे हम लोग भूखे मरते रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस