BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Fire • गोरखपुर / चरगांवा • 02-06-2026

बुटीक में लगी आग, धू- धू कर जले 50 से ज्यादा सलवार-सूट, शादी का लहंगा भी राख

रूरल न्यूज नेटवर्क। मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे एक बुटीक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे दुकान में सिलने के लिए रखी 50 से ज्यादा लड़कियों के सलवार सूट जल गए। इतना ही नहीं शादी का कई लहंगा भी जलकर खाक हो गया। आग की लपटों और धुंए को देखकर स्थानीय लोगों में अफरा- तफरी मच गई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फॉयर ब्रिगेड को दी।

जानकारी मिलते ही बुटीक के ओनर भी मौके से पहुंचे। बताया जा रहा है कि करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में लगभग 3 से 4 लाख का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक पंडित हरिहर प्रसाद दूबे रोड पर शुक्ला गैस एजेंसी के बगल में स्थित ज्योति बुटीक में मंगलवार की सुबह 4 बजे के आस-पास आग लगने से अफरा- तफरी मच गई। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

CCTV कैमरे में देखकर आग का पता चला

घासी कटरा के रहने वाले बुटीक के ओनर महताब आलम अंसारी ने बताया कि दुकान के पास रहने वाले परिवार के एक सदस्य उस समय कुछ काम से जगे थे। इसी दौरान उनकी नजर CCTV कैमरे की फुटेज पर गया। उन्होंने देखा कि सामने की दुकान से आग की लपटें निकल रही हैं। धुंए से आस-पास का एरिया भरा हुआ है। वे घबरा गए। तुरंत बाहर निकलें और परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया।

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कैंट पुलिस और फायर ब्रिग्रेड को दी। पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की। शोर सुनकर आस-पास रहने वाले अन्य लोग भी जुट गए। साथ ही दुकान के ओनर को भी फोन करके बुलाया गया।

बंद शटर से आग की लपटें देख सहमे लोग

 पीड़ित महताब आलम के अनुसार जब वे घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच चुकी है और आग बुझाने में लगे हुए है। उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर आग इतनी भयंकर लगी कि टीम ने शटर उठाने से पहले अंदर की आग बुझाने की पूरी कोशिश की गई।

इस दौरान लंबी-लंबी लपटों को देखकर लोग सहम गए। उधर आग फैल न जाए उसके लिए जल्दी से जल्दी बिजली भी कटवाया गया। लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिर दुकान खुली।

Image Source Here...

 दुकान खुलते ही मालिक के होश उड़े

इतने देर में अंदर रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया था। जिसे देखकर मालिक के होश उड़ गए। 6 सिलाई मशीनों के साथ करीब 3 से 4 लाख का सामान बर्बाद हो गया। पीड़ित का कहना है कि सिलने के लिए आए ज्यादातर कपड़ें लगन के थे। जिसमें लहंगा से लेकर विदाई का ब्लाउज और 50 से ज्यादा सलवार- सूट शामिल था।

 भरपाई करने की चिंता बढ़ी

 महताब ने बताया कि दुकान में जो नुकसान हुआ वो तो हुआ ही लेकिन सबसे ज्यादा चिंता इस बात है कि कस्टमर्स का बहुत जरुरी कपडा बर्बाद हो गया। किसी के शादी का सेट खराब हो गया तो किसी का पूरा कपड़ा ही जल गया। उसकी भरपाई कैसे करूंगा। उन्होंने बताया कि ज्यादातर कस्टमर समझ जा रहे हैं लेकिन कई ऐसे भी हैं जो बहुत नाराज हो रहे हैं। मेरे पास कोई जवाब नहीं है। उन्हें क्या कहूं। कहा से कपड़ें लाकर दूंगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस