BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Fire • गोरखपुर / चरगांवा • 11-04-2026

तीन मंजिला मकान में लगी आग, 2 लाख का सामान जलकर राख

रूरल न्यूज नेटवर्क। छात्रसंघ चौराहा स्थित एक मकान के तीसरे मंजिल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कमरे से धुआं निकलता देख वहां रहने वाले युवक को सूचना दी, जिसके बाद वह तत्काल मौके पर पहुंचा और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कमरे के अंदर रखा लगभग 2 लाख रुपये का सामान और 60 हजार रुपये नकद जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  1. Image Source Here...

छात्रसंघ चौराहे के पास कबाड़ी गली में कानपुर का आकाश किराए का कमरा लेकर रहता है। वह एक ट्रैक्टर की एजेंसी में मैकेनिक का काम करता है। शनिवार की सुबह करीब 6 बजे वह सोकर उठा और मकान के पीछे मिट्टी गिराने का काम करने लगा। करीब एक घंटे बाद लोगों ने उसके कमरे से तेज धुंआ निकलता देखा। आस पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आकाश ने बताया कि शोर सुनकर उसका ध्यान भी गया। तब उसने देखा कि धुंआ उसके कमरे से ही निकल रही है। वह दौड़कर ऊपर भागा और देखा तो अंदर भयानक आग लगी हुई थी। देखते ही देखते आग बढ़ती ही जा रही थी। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। जिसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके से पहुंची टीम ने तुरंत लोगों को वहां से हटाया। और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया।

  1. Image Source Here...

LED टीवी, वाशिंग मशीन और कूलर जलकर राख

इस घटना में LED टीवी, वाशिंग मशीन और कूलर सहित करीब 2 लाख का सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि किसी जनमानस के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

आकाश का कहना है कि आग कैसे लगी उसे पता नहीं चल पाया है। कमरे में उस वक्त कोई नहीं था। खाना भी कई दिनों से नहीं बना रहा है। सिलेंडर बाहर पड़ा हुआ था। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम आग के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस