BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, restaurant • गोरखपुर / चरगांवा • 10-01-2026

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में कढ़ाई में तड़का मारते ही लगी आग:गोरखपुर के नौकायन में मची अफरा-तफरी, 30 मिनट में पाया काबू

गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र के नौकायन पर स्थित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में शुक्रवार सुबह 11:30 बजे आग लग गई। जिसके बाद रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। रामगढ़ताल पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने पहुंचकर आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।

रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने बताया कि कीचन में कढ़ाई में तड़का लगाते ही उसके छीटें से प्लास्टिक में आग लग गई। जिसके बाद रेस्टोरेंट में आग फैलने लगी।

अब विस्तार से जानें पूरा घटनाक्रम

रामगढ़ताल के नौकायन पर स्थित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के सेकेंड फ्लोर पर सुबह 11:30 बजे कीचन में काम चल रहा था। इसी बीच कीचन में खाना बना रहे कारीगर ने कढ़ाई में तड़का मारा, तेल से आग की लपटें निकली। जिससे प्लास्टिक के सीट में आग लग गई।

इसके बाद कीचन में मौजूद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इस दौरान रेस्टोरेंट में कर्मचारी और कुछ घूमने आए लोग मौजूद थे। जो आग देखकर बाहर की तरफ भागने लगे।

इस दौरान थोड़ी देर के लिए नौका विहार की तरफ आवाजाही प्रभावित रही। फायर ब्रिगेट की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। फायर स्टेशन गोलघर से 3 फायर अग्निशमन वाहन भेजे गए थे। जिसके जरिए फायर कर्मी ने तत्काल आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

फायर स्टेशन इंचार्ज शांतनू कुमार ने बताया कि समय से सूचना मिलने के कारण जल्द आग पर काबू पा लिया गया है। रेस्टोरेंट का प्लास्टिक का कुछ सामान जल गया है। ज्यादा नुकसान होने से बच गया। इसमे कोई जनहानि भी नहीं हुई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:00
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा