BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Fire, house, people • गोरखपुर / चरगांवा • 25-02-2026

तीन मंजिला मकान में लगी आग:3 लोग फंसे, फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू किया

रूरल न्यूज नेटवर्क। राजघाट थाना क्षेत्र में एक तीन मंजिला मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। छोटी सी चिंगारी देखते ही देखते भयंकर आग में बदल गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची।

इस दौरान परिवार के 3 लोग तीसरे मंजिल पर फंसे हुए थे। जिनको रेस्क्यू कर सुरक्षित नीचे उतारा गया। वहीं लगभग डेढ़ घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया।

घटना में जानमाल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जबकि घर के कुछ सामान जलकर राख हो गए। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। राजघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर चौकी के मछली गली में मंगलवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की यह घटना इंद्र वर्णवाल के मकान की तीसरी मंजिल पर हुई।

परिवार वालों के अनुसार किचन के अंदर खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर के पास गैस लीक हुआ। जिससे थोड़ी-सी लौह बढ़ गई। डर कर तत्काल गैस बंद कर दिया गया।

धुंए से भरा घर

कुछ देर बाद चेक करने पर गैस लीक करना बंद हो गया था। परिजनों ने दो- तीन बार चेक किया। सब कुछ ठीक होने के बाद फिर से खाना बनाना शुरू किया गया। फिर अचानक से एक ब्लास्ट हुआ और किचन में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा घर धुंए से भर गया।

उस दौरान परिवार के तीन लोग इंद्र वर्णवाल, वैभव वर्णवाल और एक महिला कंचन वर्णवाल उसी फ्लोर पर थे। की लंबी- लंबी लपटे देखकर अंदर फंसे लोग चिल्लाने लगे। वे बचने के लिए भागने की कोशिश की लेकिन धुंए की वजह से कुछ भी देख पाना मुश्किल था। वे लोग चिल्लाने लगे। आवाज सुन कर आसपास के लोग जुटे।

चिल्लाने की आवाज सुनकर बाहर निकलें पड़ोसी

पहले खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की। देखते ही देखते आग बढ़ता गया। फिर उन्होंने तुरंत गोलघर के फायर स्टेशन पर कॉल करके सूचना दी। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची।

टीम ने सबसे पहले घर के अंदर फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू किया। अंदर फंसने की वजह से उनकी हालत बहुत खराब थी। अगर टीम समय पर नहीं पहुंचती तो कुछ भी हो सकता था। हालांकि अब वे बिल्कुल ठीक हैं।

Image Source Here...

सीढ़ी की मदद से नीचे उतारा गया

 फायर स्टेशन के इंचार्ज शांतनु यादव ने बताया- आग बहुत भयावह थी। लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया गया। इस दौरान कुछ लोग भी अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकलना भी हमारा सबसे पहला काम था।

उन्हें सीढ़ी की मदद से एक एक करके नीचे उतारा गया। बसंतपुर थाना प्रभारी और अन्य फोर्स की तत्परता से आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। किसी व्यक्ति को हानि नहीं हुई। न ही आग दूसरे घरों में फैलने दिया गया। हालांकि घर के कुछ सामान जल कर राख हो गए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस