BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Fire, kitchen, house • गोरखपुर / चरगांवा • 04-02-2026

मकान के मॉड्यूलर किचन में लगी आग:दमकल ने आधे घंटे में पाया काबू

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में एक आवासीय मकान में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना रामगढ़ ताल इलाके के बुद्ध विहार पार्ट-1, इंदिरा नगर, सीताराम चौराहा की है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन गोलघर की टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

दरअसल, फायर स्टेशन गोलघर को आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल दो फायर टैंकर घटना स्थल के लिए रवाना किए गए। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि आग मकान के भीतर बने मॉड्यूलर किचन में लगी थी। किचन में मौजूद सामान और उपकरणों के कारण आग के तेजी से फैलने की आशंका बनी हुई थी।

Image Source Here...

आधे घंटे में आग पर काबू

दमकल विभाग की टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब आधे घंटे में आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया। फायर यूनिट की सतर्कता के चलते आग को घर के अन्य कमरों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे मकान का बड़ा हिस्सा सुरक्षित बचा लिया गया।

आग की चपेट में आने से किचन में रखा फर्नीचर और घरेलू सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, समय पर आग बुझा लिए जाने से घर के अन्य हिस्सों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, प्रारंभिक स्तर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

नहीं हुई कोई जनहानि

यह मकान उर्मिला सिंह का बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों ने पूरे मकान का निरीक्षण कर स्थिति को पूरी तरह सुरक्षित किया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। लोगों का कहना है कि अगर समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचती तो आग पूरे मकान को अपनी चपेट में ले सकती थी। फिलहाल स्थिति सामान्य है। दमकल विभाग द्वारा घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस