BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Float restaurant • गोरखपुर / चरगांवा • 14-05-2026

फर्जी वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग, फ्लोट रेस्टोरेंट संचालक ने 3 यूट्यूबर्स के खिलाफ FIR दर्ज कराई

रूरल न्यूज नेटवर्क। फ्लोट रेस्टोरेंट और बार संचालक ने तीन यूट्यूबर्स के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। संचालक ने आरोप लगाया कि ये तीनों लोग सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो वायरल कर उनके बिजनस की छवि करने की कोशिश की। साथ ही ब्लैकमेलिंग कर रुपए भी मांगे और न देने पर ऐसे ही और वीडियो पोस्ट कर बदनाम करने की धमकी दे रहे। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

रामगढ़ताल क्षेत्र में रेस्टोरेंट चलाने वाले तोषित गोयल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में सीईओ के पद पर कार्यरत हैं और शहर में एक रेस्टोरेंट और बार का संचालन करते हैं। प्रतिष्ठान का संचालन सभी वैध लाइसेंस और सरकारी अनुमति के साथ नियमों के तहत किया जा रहा है।

Image Source Here...

पीड़ित के अनुसार, पिछले कुछ समय से कुछ लोग उनके रेस्टोरेंट से जुड़े पुराने अथवा कथित फर्जी वीडियो को वर्तमान का बताकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। साथ ही उनसे मोटी रकम की मांग की जा रही है और रुपये न देने पर रेस्टोरेंट के खिलाफ लगातार नेगेटिव वीडियो और पोस्ट वायरल करने की धमकी दी जा रही है।

पहले भी कर चुके हैं वसूली

तोषित गोयल का आरोप है कि संबंधित लोग पहले भी उनसे रुपये वसूल चुके हैं और अब दोबारा लाखों रुपये की मांग कर रहे हैं। उन्होंने इसे सुनियोजित ब्लैकमेलिंग बताते हुए कहा कि पूरे मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्य और बातचीत के रिकॉर्ड उनके पास सुरक्षित हैं।

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इस तरह की हरकतों से न सिर्फ उनके व्यवसाय की छवि प्रभावित हो रही है, बल्कि कर्मचारियों और कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। पुलिस प्रतीक तिवारी, सुनील तिवारी व अनुराग मिश्रा पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई-SP सिटी

 एसपी सिटी निमिष पाटील के अनुसार तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस