BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Fog, people, train • गोरखपुर / चरगांवा • 16-01-2026

गोरखपुर में कोहरा छाया, गलन बढ़ी:लोग अलाव के पास बैठे रहे, 15 से अधिक ट्रेनें लेट, प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्री

गोरखपुर में शुक्रवार की सुबह मौसम काफी ठंडा और कोहरे से भरा रहा। हल्का कोहरा छाए रहने और ठंडी हवा चलने से लोगों को गलन महसूस हुई। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव तापते और मोटे ऊनी कपड़े पहने हुए नजर आए।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों तक गोरखपुर और आसपास के इलाकों में कोहरा और अधिक बढ़ सकता है।

शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम विज्ञानी डॉ. कैलाश पांडेय ने बताया कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण वहां की ठंडी हवा पछुआ हवाओं के जरिए गोरखपुर समेत पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच रही है।

इसी वजह से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और ठंड बढ़ती जा रही है। ठंड और कोहरे का असर रेल यातायात पर भी साफ दिखाई दिया। गोरखपुर में कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री घंटों इंतजार के बाद थककर प्लेटफॉर्म पर ही सोते हुए नजर आए।

बृहस्पतिवार को दरभंगा–नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (02569) अपने तय समय से 4 घंटे 37 मिनट देरी से पहुंची। बरौनी–नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (02563) करीब 4 घंटे लेट रही। जननायक एक्सप्रेस (15212) लगभग 2 घंटे की देरी से पहुंची। जनसाधारण एक्सप्रेस (14604) करीब 5 घंटे देर से स्टेशन पर आई।

इसके अलावा गरीब रथ एक्सप्रेस (12212) लगभग 3 घंटे, चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस (14010) करीब 3 घंटे और शहीद एक्सप्रेस (14673) लगभग 4 घंटे की देरी से पहुंची। इनके अलावा करीब 15 अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देर से स्टेशन पहुंचीं। ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और देर रात के समय विशेष सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस