BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Fog, Visibility, train, flight • गोरखपुर / चरगांवा • 10-01-2026

गोरखपुर में कोहरे के साथ गलन बढ़ी:विजिबिलिटी 50 मीटर रही, ट्रेन- फ्लाइट घंटों लेट, यात्री हुए परेशान

गोरखपुर में शनिवार की सुबह से ही लोगों को कड़ाके की ठंड और तेज गलन का सामना करना पड़ा। पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने से ठंड का असर और ज्यादा बढ़ गया। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को सड़कों पर कोहरा अधिक देखने को मिला, जिससे विजिबिलिटी घटकर लगभग 50 मीटर रह गई। कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। सुबह के समय खुले इलाकों में गलन ज्यादा महसूस की गई। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाते और गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।

 तापमान में गिरावट मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान करीब 6-7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ठंडी हवा चलने के कारण तापमान कम महसूस हो रहा है। दैनिक भास्कर से बातचीत में एक ऑटो चालक ने बताया कि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को कोहरा ज्यादा होने से सड़कों पर सवारियां कम दिख रही हैं। इससे उनकी रोज की कमाई पर सीधा असर पड़ रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ बना ठंड की बड़ी वजह मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय के अनुसार इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण वहां की ठंडी हवा पछुआ प्रवाह के जरिए गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच रही है। इसी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को हल्की धूप जरूर निकली थी, लेकिन तेज हवा के कारण पूरे दिन गलन बनी रही। ट्रेनें घंटों लेट, यात्री परेशान ठंड और कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। शुक्रवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली कई ट्रेनें अपने तय समय से काफी देर से पहुंचीं।

  • चंपारण एक्सप्रेस 15 घंटे की देरी से पहुंची।
  • गोरखधाम एक्सप्रेस करीब 10 घंटे लेट रही।
  • वैशाली एक्सप्रेस लगभग 4 घंटे 46 मिनट देरी से पहुंची।
  • राप्तीसागर एक्सप्रेस, कामाख्याउदयपुर और साबरमतीथावे एक्सप्रेस भी करीब 4 घंटे देरी से पहुंचीं।
  • अमृत भारत एक्सप्रेस साढ़े 13 घंटे और नई दिल्लीदरभंगा सुपरफास्ट स्पेशल 7 घंटे लेट रही।
  • इसके अलावा लगभग 15 अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उड़ान सेवाएं भी रहीं प्रभावित गोरखपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण पूरे दिन उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। आने वाली उड़ानें:

  • मुंबईगोरखपुर इंडिगो उड़ान 3:20 बजे की जगह 4:07 बजे पहुंची।
  • कोलकातागोरखपुर इंडिगो उड़ान 3:30 बजे की जगह 5:25 बजे पहुंची।
  • जाने वाली उड़ानें:
  • गोरखपुरकोलकाता इंडिगो उड़ान 3:50 बजे की जगह 6:10 बजे रवाना हुई।
  • गोरखपुरमुंबई उड़ान 4:00 बजे की जगह 4:52 बजे रवाना हुई।
  • गोरखपुरदिल्ली उड़ान 4:40 बजे की जगह 5:53 बजे रवाना हुई।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

 

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:16
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा