BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Fog, sunlight • गोरखपुर / चरगांवा • 19-01-2026

गोरखपुर में कोहरा कम, गलन बढ़ी:दिन में धूप से मिल रही राहत, 20 से अधिक ट्रेनें लेट पहुंच रहीं

गोरखपुर में सोमवार की सुबह मौसम ठंड और ठिठुरन भरा रहा। ठंडी हवा और गलन के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाते और मोटे ऊनी कपड़े पहनते नजर आए। सुबह के समय सड़कों पर धुंध न होने से यातायात बाधित नहीं रहा।

हालांकि रविवार को दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली। धूप के कारण दिन के समय ठंड का असर थोड़ा कम महसूस हुआ, लेकिन सुबह और रात में गलन बनी रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों तक गोरखपुर में कोहरे की स्थिति और गंभीर हो सकती है। आज का अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

 मौसम विज्ञानी डॉ. कैलाश पांडेय ने बताया कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण वहां की ठंडी हवाएं पछुआ प्रवाह के जरिए गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच रही हैं। इसी वजह से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और ठंड बढ़ती जा रही है।

ठंड और कोहरे से गोरखपुर में ट्रेन की स्थिती

कोहरे और ठंड का असर रेल यातायात पर भी साफ दिखाई दिया। गोरखपुर पहुंचने वाली कई ट्रेनें घंटों की देरी से आईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री ठंड के बीच प्लेटफॉर्म पर सोते और इंतजार करते नजर आए।

  • 15033 पाटलीपुत्र–लखनऊ एक्सप्रेस लगभग 9 घंटे की देरी से पहुंची।
  • 15910 अवध–आसाम एक्सप्रेस करीब 7 घंटे विलंब से चली।
  • 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस लगभग 8 घंटे देर से पहुंची।
  • 12566 बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस करीब 8 घंटे की देरी से चली।
  • 12558 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटे से अधिक देरी से पहुंची।
  • 15568 अमृत भारत एक्सप्रेस लगभग 4 घंटे विलंब से चली।
  • 07075 गोरखपुर–हैदराबाद–गोरखपुर स्पेशल 7 घंटे से अधिक देरी से पहुंची।
  • इसके अलावा, लगभग 20 अन्य ट्रेनें भी देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचीं।

कोहरे और ठंड को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर सुबह और रात के समय यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर और बढ़ सकता है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस