AIIMS में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मेस में मिली गंदगी, एक्सपायरी सामान बरामद, संचालक को नोटिस
रूरल
न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर
AIIMS में मेस के खाने में कीड़े निकले के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
(FSDA) की टीम छापा मारने पहुंची। छापे में खाद्य विभाग की टीम को एक्सपायरी नमकीन,
मसाला, धनिया के पैकेट, खराब आटा सहित कई खाद्य पदार्थ खराब हालत में मिले।
FSDA
की टीम ने छापेमारी में इस्तमाल होने वाले कई खाद्य पदार्थ जिसमें सब्जियां, चावल,
आटा समेत कई सामान की गुणवत्ता जांची। टीम ने मेस के सामान पर संदेह व्यक्ति किया।
मेस के संचालक को नोटिस जारी कर खराब सामान को हटाने की चेतावनी दी।
टीम को मेस से मिला एक्सपायरी सामान
मेस
से टीम को एक्सपायरी नमकीन, मसाला, धनिया के पैकेट, खराब आटा और खुले हुए खाद्य पदार्थ
मिले। इसके अलावा, हरी सब्जियों में रंग होने की आशंका पर जांच की गई और भारी गंदगी
व अव्यवस्था पाई गई।
खाद्य
सुरक्षा विभाग की यह कार्रवाई मेस में खाना खाने वाले छात्रों की शिकायत के बाद की
गई। छात्रों ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि उन्हें कई दिन रखी पूड़ियां और खराब
सब्जी परोसी जा रही है। इतना ही नहीं रात के बचे चावल को सुबह के ताजे चावल में मिलाकर
दिया जाता है। रायता व दाल कम होने पर उसमें पानी मिला दिया जाता है।
Image Source Here...
छापेमारी
के दौरान टीम ने मेस में रखी हुई हरी सब्जियों की गुणवत्ता पर भी संदेह व्यक्त किया।
टीम ने मेस संचालक को नोटिस जारी किया है। एम्स के मेस में छात्र भोजन करते हैं, लेकिन
हाल के दिनों में इसकी व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई थी।
छात्रों ने यह भी शिकायत
की कि भोजन में अक्सर कीड़े निकलते हैं। किचन में चूहे और कॉकरोच घूमते रहते हैं। चावल,
आटा और सरसों के तेल की गुणवत्ता भी खराब होने की शिकायतें थीं। इन समस्याओं को लेकर
छात्रों में कई दिनों से नाराजगी थी।
Share On :
×
13:20
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा