BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Geeta Press, Nepal • गोरखपुर / चरगांवा • 01-06-2026

गीता प्रेस ने पहली बार नेपाली भाषा में छापे पुराण, नृसिंह व महाभागवत देवी पुराण नेपाल भेजे, श्रद्धालु अपनी भाषा में कर सकेंगे पाठ

रूरल न्यूज नेटवर्क। गीता प्रेस ने नेपाली भाषा में धार्मिक पुस्तकें पढ़ने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई शुरुआत की है। पहली बार गीता प्रेस ने नृसिंह पुराण और महाभागवत देवी पुराण को नेपाली भाषा में प्रकाशित किया है। दोनों पुराणों की तीन-तीन हजार प्रतियां छापी गई हैं। इनमें से एक-एक हजार प्रतियां नेपाल भेज दी गई हैं। अब नेपाल के श्रद्धालु अपनी भाषा में इन धार्मिक ग्रंथों को आसानी से पढ़ सकेंगे।

Image Source Here...

नेपाल में रहने वाले श्रद्धालु लंबे समय से चाहते थे कि गीता प्रेस की प्रमुख धार्मिक पुस्तकें नेपाली भाषा में भी उपलब्ध हों। उनकी मांग को देखते हुए गीता प्रेस ने इन दोनों पुराणों का नेपाली संस्करण तैयार किया है। इससे उन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जिन्हें हिंदी पढ़ने और समझने में परेशानी होती थी।

गीता और रामचरितमानस भी नेपाली भाषा में उपलब्ध

गीता प्रेस इससे पहले भी कई धार्मिक पुस्तकों को नेपाली भाषा में प्रकाशित कर चुका है। इनमें गीता, रामचरितमानस सहित कई प्रमुख पुस्तकें शामिल हैं। नेपाली भाषा में इन पुस्तकों को काफी पसंद किया गया। इसके बाद अन्य धार्मिक ग्रंथों को भी नेपाली भाषा में प्रकाशित करने का फैसला लिया गया। गीता प्रेस अब तक 50 से ज्यादा पुस्तकों को नेपाली भाषा में प्रकाशित कर चुका है। नेपाल में इन पुस्तकों की मांग लगातार बनी रहती है। नृसिंह पुराण की कीमत करीब 200 रुपये रखी गई है, जबकि महाभागवत देवी पुराण की कीमत करीब 350 रुपये है।

नेपाल भेजी गईं एक-एक हजार प्रतियां

गीता प्रेस की ओर से छापी गईं प्रतियों में से नृसिंह पुराण और महाभागवत देवी पुराण की एक-एक हजार प्रतियां नेपाल भेजी गई हैं। बाकी प्रतियां गीता प्रेस के बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध रहेंगी। संस्था का मानना है कि नेपाली भाषा में पुस्तकें मिलने से ज्यादा श्रद्धालु इन ग्रंथों से जुड़ सकेंगे।

गीता प्रेस के प्रबंधक लालमणि तिवारी ने बताया कि नेपाली भाषी श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए पुस्तकों का प्रकाशन किया जा रहा है। पहले गीता और रामचरितमानस को नेपाली भाषा में प्रकाशित किया गया था। अब नृसिंह पुराण और महाभागवत देवी पुराण को भी नेपाली भाषा में उपलब्ध कराया गया है। आगे भी श्रद्धालुओं की जरूरत के अनुसार पुस्तकें प्रकाशित की जाएंगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस