BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, councillor • गोरखपुर / चरगांवा • 13-04-2026

पूर्व पार्षद से 8.50 लाख की ठगी, ऑनलाइन ट्रेडिंग से डबल फायदा पाने के चक्कर में गंवा दी रकम

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखनाथ इलाके के पूर्व पार्षद जनार्दन चौधरी के साथ जालसाजों ने 8.50 लाख की साइबर जालसाजी कर दी। ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए दूना लाभ कमाने का लालच देकर पूर्व पार्षद से रकम जमा कराई। इसके बाद पूर्व पार्षद से संपर्क तोड़ दिया। जालसाजी का अहसास होने पर पूर्व पार्षद ने गोरखनाथ थाने में रविवार को तहरीर दी। जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के विकास नगर कालोनी निवासी जनार्दन चौधरी एक पार्टी से राजनीति करते हुए साल 2012 में पार्षद चुने गए थे। इसके बाद दो बार से वह चुनाव हार रहे हैं।

Image Source Here...

पूर्व पार्षद ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर देकर उन्होंने बताया कि 8 मार्च 2026 को मेरे व्हाट्सएप पर एक अंजान मोबाइल नंबर से मैसेज आया। जिसमे ऑनलाइन ट्रेडिंग से दूना लाभ कमाने के बारे में बताया गया था। इसके बाद मुझे dupoinus.com और उसके मोबाइल पैनल m.dupoinus.com पर खाता बनाने के लिए कहा गया।

इसके बाद ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में मुझे विस्तार से बताया गया। ग्रुप के मेंबर के कहने पर अलग-अलग दिनों में कई बार में मुझसे कुल 8.50 लाख रुपये जमा कराए गए। इसके बाद जब जमा पैसे निकालने का प्रयास किया तो भुगतान करने से मना कर दिया गया।

ग्रुप के मेंबर्स मेरे ऊपर और पैसे जमा कराने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने कहा कि और पैसे जमा करेंगे, तभी आपका भुगतान हो पाएगा। पूर्व पार्षद ने जब कई बार अपना भुगतान कराने का दबाव बनाया तो जालसाजों ने संपर्क तोड़ दिया।

पूर्व पार्षद ने बैंक की रसीद, व्हाट्सएप चैट और वेबसाइट का लिंक पुलिस को साक्ष्य के रूप में दिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले की जांच गोरखनाथ थाने के निरीक्षक उमेश कुमार सिंह को सौंपी गई है।

इस संबंध में गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बैंक खाते के डिटेल से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:15
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस