BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, washroom • गोरखपुर / चरगांवा • 12-06-2026

वॉशरूम का बदबू ऑफिस तक पहुंचा, GDA टॉवर में रहना मुश्किल, कई महिलाएं बीमार

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के गोलघर स्थित GDA टॉवर में इन दिनों सबसे बड़ी समस्या गंदगी और पानी सप्प्लाई की है। पिछले तमाम शिकायतों के बाद अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। वाशरूम की जर्जर और बत्तर स्थिति से वहां के दुकादारों और ऑफिस वालों को इंफेक्शन का डर सता रहा है। वाशरूम का बदबू ऑफिस और दुकानों तक पहुंच रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत यहां काम करने वाली लड़कियों और महिलाओं को रही है। कई महिलाएं यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की शिकार हो गई हैं। उनका बकायदा इलाज चल रहा है। करीब दो महीने से पानी न आने की वजह से वाशरूम साफ नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि हमें मजबूरी बस इस गंदे टॉयलेट का इस्तेमाल करना पड़ता है। नहीं तो लंबे समय तक नेचर कॉल कंट्रोल करना पड़ता है। महीनों से पानी और गंदगी की समस्या बनी हुई है। कोई सुनने वाला नहीं है। शुरुआत में तो बिना सफाई के काम चल जा रहा था। अब तो बर्दाश्त के बाहर है। उन्होंने बताया कि वहीं कुछ फ्लोर पर बीयर और शराब की बोलते इधर- उधर पड़ी रहती है। ऐसा लगता है कि हम किस असुरक्षित जगह पर आ गए हैं। काम करना मजबूरी न होता तो यहां कभी नहीं आते।

15 दिन तक एडमिट थी श्वेता

ग्राउंड फ्लोर पर स्पाइस एंड बाइट रेस्टोरेंट पर काम करने वाली श्वेता ने बताया कि पिछले करीब 3 महीने से यहां पानी का सप्लाई बंद है। जिससे सफाई करना मुश्किल हो गया है। न तो वाशरूम साफ हो पा रहा है और न ही दुकान के आसपास का एरिया। गंदे वाशरूम को इस्तेमाल करते- करते मुझे इंफेक्शन हो गया था। 15 दिनों तक एडमिट थी। अब जब फिर काम पर लौटी हूं तो डर लगा रहा है कि फिर से दिक्कत न बढ़ जाए।  

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से ग्रसित हुई लड़कियां

फर्स्ट फ्लोर पर पेंटिंग का काम करने वाली स्निहिला द्विवेदी ने बताया कि पिछले 3 साल से मैं GDA में काम करती हूं। वाशरूम की समस्या हमेशा से रही है। लेकिन इस टाइम तो इतनी ज्यादा है कि मेरे पास काम करने वाली कई लड़कियां यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से ग्रसित हो गई।

हमने कई बार इसकी शिकायत की है लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। पहले GDA के पास था तब तक फिर भी ठीक था। अब नगर निगम के अंडर आ रहा है। कोई अधिकारी सुनने वाला नहीं है।

 बाहर पैसे देकर टॉयलेट इस्तेमाल करते

फर्स्ट फ्लोर पर टूर एंड ट्रेवल्स की ऑफिस में काम करने वाली वर्षा ने बताया कि यहां पर वाशरूम की समस्या कम से कम 2 महीने से है। सबसे ज्यादा दिक्कत फीमेल स्टाफ को होती है। हमें बहुत ज्यादा मैनेज करना पड़ता है। इतना ही नहीं हम पैसे देकर बाहर चटोरी गली या सिटी मॉल के पास का टॉयलेट इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन बार- बार काम छोड़ कर उतना दूर जाना हमारे लिए आसान नहीं है। हर जगह गंदगी फैली हुई है।

कस्टमर्स दुकान पर रुकना नहीं चाहते

लिटिल हांगकांग रेस्टोरेंट में काम करने वाली संजू प्रजापति ने बताया कि वाशरूम को लेकर बहुत समस्या हो रही है। ऊपर से लेकर नीचे तक कहीं भी हालत ठीक नहीं है। हमें बाहर पैसे देकर जाना पड़ता है।

10 घंटे की ड्यूटी में कम से कम 7 से 8 बार बाहर जाना बहुत मुश्किल होता है। दूसरी तरफ बदबू अब दुकान तक आ गई है। जिससे ग्राहक भी परेशान होते हैं। कस्टमर्स दुकान पर रुकना नहीं चाहते।

Image Source Here...

जनवरी से ही टूटा है सेंकेंड फ्लोर का वाशरूम

सेंकेंड फ्लोर पर स्थित फाइव टेक इंटरनेशनल के ऑफिस में काम करने वाली प्रिया का कहना है कि यहां पर वाशरूम की प्रॉब्लम बहुत ज्यादा है। जनवरी से ही इस फ्लोर का वाशरूम तोड़ दिया गया है। उसके बाद से ही हम इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। कब तक ठीक होगा कुछ पता नहीं है।

उन्होंने बताया कि दूसरी सबसे बड़ी समस्या यहां बीयर और शराब की है। कहीं पर भी बॉटल गिरे पड़ें हुए मिलते हैं। ये सब देखर हम बहुत ज्यादा असुरक्षित महसूस करते हैं। देख कर डर लगता है कि कैसे जगह काम करना पड़ रहा है।

 कस्टमर्स दुकान पर रुकना नहीं चाहते

 लिटिल हांगकांग रेस्टोरेंट में काम करने वाली संजू प्रजापति ने बताया कि वाशरूम को लेकर बहुत समस्या हो रही है। ऊपर से लेकर नीचे तक कहीं भी हालत ठीक नहीं है। हमें बाहर पैसे देकर जाना पड़ता है।

10 घंटे की ड्यूटी में कम से कम 7 से 8 बार बाहर जाना बहुत मुश्किल होता है। दूसरी तरफ बदबू अब दुकान तक आ गई है। जिससे ग्राहक भी परेशान होते हैं। कस्टमर्स दुकान पर रुकना नहीं चाहते।

घंटों तक करते कंट्रोल, बीमारी बढ़ने का डर

 सेकेंड फ्लोर पर काम करने वाली अर्चना गिरी ने बताया कि वाशरूम में पानी न आने की वजह से बहुत ज्यादा गंदगी फैली हुई है। बीमारियां भी फैल रही है। कई लोग बीमार हुए। 15 से 20 दिनों तक एडमिट होकर आए हैं। अधिकतर टाइम हमें घंटों तक नेचर कॉल कंट्रोल करना पड़ता है। हालांकि इससे भी बीमारी बढ़ती है , जिसका डर लगा रहता है। नहीं तो बाहर जाना पड़ता है। कम्प्लेट होने पर भी कुछ नहीं हुआ।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस