BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, mbulance, seize • गोरखपुर / चरगांवा • 25-03-2026

बीआरडी में 12 दिन में 4 एम्बुलेंस सीज, निजी अस्पतालों से जुड़े थे वाहन, पुलिस ने की कार्रवाई

रूरल न्यूज नेटवर्क। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मरीज माफिया की सक्रियता बढ़ गई है। पिछले बारह दिनों में मेडिकल चौकी पुलिस ने निजी अस्पतालों से जुड़ी चार एम्बुलेंस जब्त की हैं। ये एम्बुलेंस मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों में ले जाने की कोशिश कर रही थीं। पहला मामला 12 मार्च का है, जब बिहार के गोपालगंज जिले की निप्पू कुमारी गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती थीं। दोपहर में चिलुआताल क्षेत्र स्थित मनोकामना अस्पताल के नाम से पंजीकृत एक एम्बुलेंस मरीज को निजी अस्पताल ले जा रही थी। गार्डों ने इसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि उन्हें अस्पताल का नाम-पता मालूम नहीं था। संदेह होने पर पुलिस ने एम्बुलेंस जब्त कर ली।

Image Source Here...

दो दिन बाद, 14 मार्च को बिहार की एक 14 वर्षीय किशोरी को परिजन गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाए थे। यहां मरीज माफिया ने परिजनों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। मेडिकल कॉलेज के गार्ड ने संदिग्ध गतिविधि देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। चौकी पुलिस ने स्पोर्ट कॉलेज के पास स्थित श्री वेदना मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के नाम से पंजीकृत एम्बुलेंस को जब्त कर लिया।

सोमवार को पुलिस गश्त के दौरान बीआरडी परिसर में एक संदिग्ध एम्बुलेंस मिली। चालक से पंजीकरण संबंधी कागजात मांगने पर वह नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने हरसेवकपुर नंबर दो स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल के नाम से पंजीकृत एम्बुलेंस को जब्त कर लिया।

मंगलवार सुबह भी बीआरडी परिसर में एक निजी एम्बुलेंस संदिग्ध अवस्था में खड़ी पाई गई। पुलिस को देखते ही एम्बुलेंस चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष इत्यानन्द पांडेय ने बताया कि एम्बुलेंस को थाने लाकर जब्त कर लिया। यह एम्बुलेंस जेल बाईपास रोड स्थित आरुही हॉस्पिटल के नाम से पंजीकृत मिली।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस