गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
आर्थक सिंह समेत 4 सदस्यों पर लगा गैंगस्टर, छात्र नेता की मां का मुंह दबाकर जड़े थे थप्पड़, घर चढ़कर चलाई थी गोलियां
रूरल न्यूज नेटवर्क।कोतवाली थाने
की पुलिस ने शातिर आर्थक सिंह समेत गैंग के चार सदस्यों पर गैंगस्टर का मुकदमा
दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, 20 फरवरी को
आर्यनगर में छात्र नेता के घर चढ़कर गैंग लीडर आर्थक सिंह अपने साथियों के साथ
गोलियां चलाई थीं। छात्र नेता की मां का मुंह दबाकर कई थप्पड़ भी जड़े थे।
कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आर्थक सिंह समेत सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भिजवाया
था।कोतवाली थाने की पुलिस ने मंगलवार को बरही कोठी
निवासी गैंग लीडर आर्थक सिंह, जटेपुर के सैफ
अली, देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र के सुकई परसिया
निवासी आलोक सिंह और राजघाट के जगरनाथपुर मोहल्ले निवासी महेश चौधरी उर्फ महेश के
खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपियों के अवैध संपत्ति की जांच भी
की जाएगी।पुलिस के मुताबिक, आर्थक सिंह पर गोरखपुर के साथ ही कुशीनगर में कुल चार
मुकदमे दर्ज हैं। महेश चौधरी पर 3, सैफ अली पर 1 और आलोक सिंह के खिलाफ 3 मुकदमे दर्ज
हैं।
20 फरवरी को घर
चढ़कर की थी फायरिंग
गोरखपुर में फॉर्च्यूनर कार
से पहुंचे बदमाशों ने सपा छात्र नेता के घर पर फायरिंग की। मां ने विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की। मुंह दबाकर उन्हें थप्पड़ जड़े।
आरोपी बार-बार छात्र नेता के बारे में पूछ रहे थे।
इसी बीच छात्रा नेता ने
पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 आरोपियों को
दबोच लिया। वहीं, घर 100 मीटर दूर खड़ी फॉर्च्यूनर से अन्य 3 आरोपी भाग गए।
उधर, गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपी पुलिस के सामने हाथ जोड़कर
माफी मांगने लगे। बोले- हम लोग अच्छे घर के हैं, आगे से गलती
नहीं करेंगे। लेकिन, पुलिस ने जब
रिकॉर्ड खंगाला, तो तीनों पर पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज मिले।
फायरिंग की वजह छात्र नेता
और आरोपी आर्थक सिंह का आपसी झगड़ा बताया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही
है। घटना 20 फरवरी को कोतवाली थाना
क्षेत्र के अलीनगर उत्तरी मोहल्ले में हुई। इसका सीसीटीवी फुटेज आज (रविवार) सामने
आया।अलीनगर उत्तरी मोहल्ले में रहने वाले उज्ज्वल
यादव एक छात्र नेता हैं। वह अपनी मां संध्या और पिता के साथ रहते हैं। उज्ज्वल की
मां संध्या ने बताया- 20 फरवरी की रात
करीब 11 बजे आर्थक सिंह अपने
साथियों के मेरे घर पहुंचा।
घर के बाहर वह चिल्ला रहा
था- उज्ज्वल कहां है, उसे बुलाओ, उसकी हत्या कर देंगे। शोर सुनकर मैं दरवाजे के पास आई। वहां
आर्थक सिंह अपने 2 साथियों के साथ
तमंचा लेकर खड़ा था।
आर्थक ने गालियां देते हुए
उज्ज्वल को बुलाने के लिए कहा। मैंने शांत होने के लिए कहा तो मेरा मुंह दबाकर
थप्पड़ मारे। संध्या यादव की शिकायत पर आर्थक सिंह, महेश चौधरी, अनीश शुक्ला, सैफ अली, सक्षम शुक्ला और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने जगन्नाथपुर बरही
कोठी के रहने वाले आर्थक सिंह, अनीश शुक्ला और
विपिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आर्थक सिंह, अनीश शुक्ला और
विपिन छात्र नेता के घर गए, जबकि अन्य 3 लड़के कार में बैठे रहे थे।एक युवक तमंचा लेकर घर के बाहर आता है। वह कुछ देर तक वहां
खड़ा रहता है, फिर लौट जाता है। थोड़ी देर बाद वह 2 अन्य युवकों के साथ वापस आता है। इसके बाद दरवाजा खटखटाता
है और फायरिंग शुरू कर देता है।
गोली की आवाज सुनकर छात्र
नेता उज्ज्वल यादव की मां बाहर निकलती हैं। इस पर आरोपी उनके साथ मारपीट करते हैं।
गालियां देते हुए वहां से जाने लगते हैं। लेकिन, कुछ कदम दूर
जाकर फिर लौट आते हैं।
पिस्टल लहराते हुए जान से
मारने की धमकी देते हैं। इस दौरान उज्ज्वल की मां उनके पैरों पर गिरकर मिन्नतें
करती हैं, लेकिन वे गाली देते रहते हैं। फिर मां को थप्पड़
जड़ देते हैं। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले जाते हैं।
अवैध पिस्टल से चलाई थी
गोली
पुलिस के
मुताबिक, आरोपियों ने अवैध पिस्टल से गोलियां दागी थीं।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। कड़ाई से पूछताछ में
आरोपियों ने पूरी घटना कबूल कर ली। बताया कि वे पूरी साजिश रचकर आए थे। उज्ज्वल
यादव के घर से कुछ दूरी पर अपनी लक्जरी गाड़ी खड़ी कर दी थी, जिसमें उनके अन्य साथी बैठे थे।
बर्थडे में बनी योजना, दोस्त के लिए चलाई गोलियां
19 फरवरी को आर्थक सिंह का
जन्मदिन था। इस दौरान आर्थक, अनीश शुक्ला और
विपिन ने जमकर शराब पार्टी की थी। इस दौरान अनीश ने उज्ज्वल यादव से अपनी दुश्मनी
के बारे में बताया था।इसके बाद एक मत
होकर सभी ने उज्ज्वल पर हमला करने की साजिश रची। फिर 20 फरवरी की रात भी आर्थक ने दोस्तों के साथ पार्टी की। इसके
बाद सभी एक साथ उज्ज्वल के घर गए और फायरिंग की।
Image Source Here...
आर्थक पर दर्ज हैं 5 मुकदमे
आर्थक सिंह के पिता
आदित्य सिंह भाजपा से जुड़े हैं। उस पर साल- 2022 में कैंट थाने में आर्म्स
एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा कैंट में ही मारपीट का केस दर्ज है।
खोराबार में गैर इरादत हत्या और मारपीट का केस दर्ज है। कुशीनगर के रामकोला थाना
में डांसर के साथ गैंगरेप, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट व 7 सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज है।आर्थक के साथी अनीश शुक्ला पर हत्या की कोशिश, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट समेत 4 मुकदमे दर्ज हैं। विपिन कुमार उर्फ आलोक कुमार सिंह
पर देवरिया और गोरखपुर के थानों में कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं।
Share On :
×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस