BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, university • गोरखपुर / चरगांवा • 13-04-2026

विश्वविद्यालय में शुरू होंगे 4 नए कोर्स, इंग्लिश और पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ

रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुछ विभागों में आने वाले सेशन से चार नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। जिनमें राजनितिक विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन पॉलिटिकल लीडरशिप और सर्टिफिकेट कोर्स इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। जबकि अंग्रेजी विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन और सर्टिफिकेट कोर्स इन स्पोकन इंग्लिश कोर्स की शुरुआत होगी। यह फैसला कुलपति प्रो पूनम टंडन की अध्यक्षता में आयोजित डीन और एचओडी की बैठक में लिया गया।

एक साल का होगा ‘पीजी डिप्लोमा इन पॉलिटिकल लीडरशिप’

पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन पॉलिटिकल लीडरशिप एक साल का (दो सेमेस्टर) पाठ्यक्रम होगा, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, प्रबंधन कौशल और नीति-निर्माण से जुड़ी समझ विकसित करना है।

 हॉस्पिटल और हेल्थ मैनेजमेंट सीखेंगे स्टूडेंट्स

सर्टिफिकेट कोर्स इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह कोर्स अस्पताल प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और प्रशासनिक दक्षताओं के विकास पर केंद्रित होगा।

साथ ही, यह हेल्थकेयर सेक्टर में कार्यरत पेशेवरों के कौशल उन्नयन और दक्षता विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे उन्हें बेहतर रोजगार और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

अंग्रेजी विभाग से शुरू किए जा रहे पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। यह पाठ्यक्रम अनुवाद के क्षेत्र में व्यावसायिक दक्षता विकसित करने के साथ-साथ मीडिया, प्रकाशन और बहुभाषीय संचार के क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करेगा।

Image Source Here...

12th पास कर सकेंगे अप्लाई

इसी क्रम में सर्टिफिकेट कोर्स इन स्पोकन इंग्लिश के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (कक्षा 12) निर्धारित की गई है। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों की संप्रेषण क्षमता, व्यक्तित्व विकास और अंग्रेज़ी भाषा में दक्षता को सुदृढ़ करेगा, जो विभिन्न प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों में सहायक सिद्ध होगा।

सभी पाठ्यक्रमों में व्याख्यान, सेमिनार, फील्ड विज़िट, इंटर्नशिप और प्रायोगिक प्रशिक्षण जैसी आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को शामिल किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त हो सके।

आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार होंगे स्टूडेंट्स

 कुलपति कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस पहल को विश्वविद्यालय की रोजगारोन्मुखी शिक्षा नीति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि ये पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाएंगे और उनके करियर निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे।

'रोजगार के अवसर मजबूत होंगे'

विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान प्रो. रजनीकांत पाण्डेय ने कहा कि ये दोनों पाठ्यक्रम वर्तमान समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं, जो विद्यार्थियों और कार्यरत पेशेवरों के कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता और रोजगार के अवसरों को सुदृढ़ करेंगे।

विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग प्रो. सुनीता मुर्मू ने कहा कि नए पाठ्यक्रम विद्यार्थियों की भाषा दक्षता, संप्रेषण कौशल और व्यावसायिक क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करेंगे।

 यह पाठ्यक्रम राजनीतिक प्रबंधन, पब्लिक पॉलिसी, मानव संसाधन प्रबंधन, मीडिया और मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में करियर के अवसर उपलब्ध कराएगा। साथ ही स्थानीय निकायों और ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा, जिससे वे अपने दायित्वों का अधिक प्रभावी, दक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से निर्वहन कर सकेंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस