BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Fraud, beauty parlour • गोरखपुर / चरगांवा • 11-06-2026

ब्यूटी पार्लर संचालिका को गंदे SMS भेजता है जालसाज, महिला का लोन करा हड़प ली रकम

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखनाथ थाने में ब्यूटी पार्लर संचालिका से जालसाजी करने का मामला सामने आया है। संचालिका का आरोप है कि पार्लर चलाने के लिए एक व्यक्ति ने लोन कराया। इसके बाद धोखाधड़ी कर लोन की रकम अपने बैंक खाते में मंगा ली। इसके बाद से ही बार-बार मोबाइल पर अश्लील एसएमएस करता है। पैसा मांगने पर बोलता है कि आकर मिलो, तभी पैसे मिलेंगे। महिला की तहरीर पर गोरखनाथ थाने में हेमंत श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। रामगढ़ताल इलाके की शादीशुदा महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है। इस व्यवसाय को बढ़ाने के लिए और पैसे की जरूरत पड़ी तो महिला ने लोन प्रक्रिया शुरू की। महिला ने बताया कि गोरखनाथ स्थित एक प्राइवेट बैंक की शाखा में लोन के लिए पूछताछ करने गई। बैंक कर्मचारी ने लोन के बारे में न बताकर, हेमंत श्रीवास्तव का मोबाइल नंबर दिया। बैंक कर्मचारी ने बताया कि आपका लोन का सारा काम ये करा देंगे। कॉल कर महिला ने हेमंत नाम के व्यक्ति से बात की। हेमंत ने कहा कि मेरा ऑफिस गोरखनाथ के पास है। महिला वहां पर हेमंत से मिलने गई। वहां हेमंत ने कहा व्यवसाय से जुड़ा कोई लोन हो उसे करा देगा। महिला ने बताया कि ब्यूटी पार्लर का सामान खरीदने के लिए लोन लेना है। इसपर महिला से आधार कार्ड, पेन कार्ड, फोटो और जरूरी ओरिजनल दस्तावेज लिए गए।

Image Source Here...

कई सादे पेपर, स्टाम्प पर महिला का हस्ताक्षर भी कराया गया। महिला ने बताया लोन की प्रक्रिया के नाम पर अब हर दूसरे दिन हेमंत बुलाने लगा। कभी कभी खुद घर पर बाइक से लेने आ जाता था। आरोप लगाया कि पहली मुलाकात से ही हेमंत श्रीवास्तव की नियत गंदी लगने लगी थी। बातचीत से महिला का मुलेस्ट करने का प्रयास करने लगा। इसके बाद 2 लाख का लोन हुआ। धोखाधड़ी कर हेमंत लोन की पूरी रकम अपने बैंक खाते में मंगा लिया।

Image Source Here...

 ब्लैकमेल कर घर पर बुलाता था

आरोप लगाया कि पैसा मिलने के बाद हमें ब्लैकमेल कर अपने घर बुलाता था। जिसको हम मना करती थी, तो गंदे एसएमएस करता था। वीडियो कॉल कर धमकी भी देता था कि घर आओगी तभी पैसा मिलेगा। वरना कुछ नहीं मिलेगा। इसके बाद जैसे-तैसे, रोने व परेशानी बताने पर 50-50 हजार कुछ दिन के अन्तर में महिला के बैंक खाते में भेजे।

महिला ने बताया कि 13 मई की शाम करीब 3 बजे हेमंत कॉल कर बैंक रोड पर बुलाया। वहां कोटेशन व अपने दुकान से सामान दिलाने के नाम पर ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद महिला ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने पर पता चला कि उसका नाम व काम दोनो फर्जी है। यह जानकारी होने के बाद सही महिला मानसिक रूप से परेशान हो गई है। महिला ने बताया कि लोन की रकम आरोपी ने हड़प ली है। उसके पैसे भी मुझे भरने पड़ेंगे।

इस संबंध में गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। जांच कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस