BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Fraud, trap • गोरखपुर / चरगांवा • 09-03-2026

जालसाजों ने दोगुना प्रॉफिट का लालच देकर जाल में फंसाया, पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के 2 लाख रुपए सुरक्षित वापस कराए

रूरल न्यूज नेटवर्क। तिवारीपुर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति को उसके 2 लाख रुपए सुरक्षित वापस कराए। पीड़ित व्यक्ति को लालच देकर जालसाजों ने अपने जाल में फंसाया। उसके बाद यूपीआई के माध्यम से उससे 2 लाख रुपए ठग लिए थे।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसकी पूरी रकम वापस करा दी है। इतना ही नहीं ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए बैंक एकाउंट और मोबाइल नंबर को भी ब्लॉक कराया। ताकि जालसाज फिर किसी को अपना शिकार न बना सकें।

गोरखपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को एक दो दिन पहले जालसाजों ने दोगुना प्रॉफिट का लालच देकर अपने जाल में फंसाया। उसके बाद बहला फुसला कर उसके यूपीआई के माध्यम से 2 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित को जब इसकी जानकारी हुई तो वह पूरी तरह घबरा गया। फिर तिवारीपुर थाने की साइबर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत व्यक्ति की मदद की और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई।

उसके बाद तकनीकी जांच शुरू कर दी। टीम ने जालसाजों का नंबर पता किया। बैंक एकाउंट का ट्रांजेक्शन हिस्ट्री खंगाला। फिर उस बैंक और बजाज फाइनेंस जैसी कंपनियों से संपर्क करके पूरे रुपए सुरक्षित वापस करवाएं।

Image Source Here...

इतना ही नहीं जालसाजों ने ठगी के जिस मोबाईल नंबर और एकाउंट का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने उसे भी ब्लॉक कराएं। ताकि आगे फिर किसी से ऐसी जालसाजी न करें।

तिवारीपुर पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और न ही किसी लालच में आकर अपनी बैंकिंग जानकारी या ओटीपी शेयर करें। अगर ठगी हो जाए, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर इसकी सूचना दें।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस