Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Free food, Sarvajan Seva Samiti 15-Apr-2026 04:43 PM

सैकड़ों जरूरतमंदों तक पहुंचेगा फ्री खाना, सर्वजन सेवा समिति की नई पहल

रूरल न्यूज नेटवर्क सूरजकुंड धाम पर सर्वजन सेवा समिति का वार्षिक समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना और उन्हें पौष्टिक व नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराना है।

Image Source Here...

कार्यक्रम में आरोग्य मंदिर के निदेशक डॉ. विमल कुमार मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर “निशुल्क भोजन वितरण वाहन” का भी लोकार्पण किया गया। इस वाहन के जरिए अब शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाया जाएगा। डॉ. विमल कुमार मोदी ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाती है। उन्होंने कहा कि लोगों को सम्मान के साथ भोजन कराना केवल दान नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा है। “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव को अपनाकर ही समाज को बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के आयोजक गजेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छोटी सी शुरुआत से शुरू हुआ यह प्रयास आज सैकड़ों लोगों तक रोजाना भोजन पहुंचा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से इस सेवा कार्य से जुड़ने और सहयोग करने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था के सदस्य अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे खास अवसर जरूरतमंदों के साथ भोजन कराकर मनाते हैं। देश-प्रदेश से कई लोग इस सेवा कार्य से जुड़कर अपनी आय का कुछ हिस्सा समाज सेवा में लगा रहे हैं।

रिटायर्ड एडिशनल डायरेक्टर डॉ. जी.सी. द्विवेदी ने कहा कि एक समय का भोजन भी किसी भूखे व्यक्ति के लिए अमृत समान होता है। जब यह भोजन प्रेम और सम्मान के साथ दिया जाता है, तो यह सिर्फ पेट ही नहीं, दिल को भी संतुष्टि देता है।

सर्वजन सेवा समिति द्वारा मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों और अन्य स्थानों पर रोजाना नि:शुल्क भोजन वितरण किया जाता है। अब नए वाहन की शुरुआत से इस सेवा को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंच सके।

कार्यक्रम का संचालन मनोज तिवारी और मनोज शाही ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और सभी ने संस्था के कार्यों की सराहना की।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×