BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Gas, nodal officer • गोरखपुर / चरगांवा • 13-03-2026

नोडल अधिकारियों के देखरेख में होगा गैस एजेंसियों पर गैस का वितरण, डीएम, एसएसपी ने किया निरीक्षण

Image Source Here...

रूरल न्यूज नेटवर्क। जिले में घरेलू गैस की उपलब्धता को व्यवस्थित और सुलभ बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। दोपहर बाद DM दीपक मीणा एवं SSP डा. कौस्तुभ ने शहर की कुछ गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। वहां दोपहर बाद तक भीड़ देखकर उन्होंने इसका कारण पूछा। DM ने कहा कि गैस वितरण के लिए टोकन सिस्टम लागू किया जाए, जिससे लोगों को पूरे दिन परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है, जिले में पर्याप्त सिलेंडर हैं। अधिकारियों ने छात्रसंघ चौराहा स्थित सुशीला गैस एजेंसी असैर ट्रांसपोर्टनगर स्थित गंगा गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया।

Image Source Here...

DM ने कहा कि सभी गैस एजेंसियों पर नोडल अधिकारी तैनात होंगे और उन्हीं की निगरानी में रसोई गैस का वितरण होगा। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान गोदामों में उपलब्ध रसोई गैस सिलेंडरों के स्टाक, उनकी आपूर्ति और उपभोक्ताओं को किए जा रहे वितरण की पूरी व्यवस्था देखी। उन्होंने प्रतिदिन आने वाले सिलेंडर और वितरित किए गए सिलेंडर के बारे में भी जानकारी ली। DM ने कहा कि रसोई गैस वितरण की व्यवस्था पूरी तरह से पारदर्शी होनी चाहिए। किसी भी उपभोक्ता को असुविधा न होने पाए। जिन उपभोक्ताओं की ओर से गैस बुक कराई गई है, उन्हें समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। अधिक से अधिक लोगों को होम डिलीवरी के जरिए गैस दी जाए।

Image Source Here...

उन्होंने कहा कि यदि किसी गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडरों की अवैध रूप से बिक्री की गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था पर प्रशासन लगातार निगरानी बनाए है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसएसपी डा. कौस्तुभ ने बताया कि जनपद के सभी गैस गोदामों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि कहीं भी अव्यवस्था या कालाबाजारी की स्थिति न बने, इसके लिए 87 गैस गोदामों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।  डीएम ने बताया कि गैस वितरण के लिए टोकन प्रणाली लागू की जाएगी ताकि गोदामों पर भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति न बने। टोकन व्यवस्था के तहत पहले आने वाले उपभोक्ता को पहले गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

पहले बुकिंग कराने वाले को पहले दें सिलेंडर

DM ने प्रशासन के अधिकारियों, जिला पूर्ति अधिकारी, ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गैस की सप्लाई की एक व्यवस्था बनाई जाये। पहले बुकिंग कराने वाले को पहले सिलेंडर दिया जाए। साथ ही सभी एजेंसी की मांग,स्टाक,वितरण आदि की रिर्पोट प्रतिदिन प्रस्तुत की जाए। किसी भी दशा मे गैस का डायवर्जन न होने पाए। यदि डायवर्जन हुआ तो सम्बन्धित कम्पनी के अधिकारियों पर भी कार्यवाही की जाएगी। प्रतिदिन गैस की गाड़ियों के मूवमेंट की जानकारी उपलबध कराई जाए। डीएम ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में गैस वितरण मे कोई गडबड़ी मिले तो एफआईआर दर्ज कराई जाए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस