BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, GDA • गोरखपुर / चरगांवा • 09-06-2026

जीडीए की टीम को बेसमेंट में मिला रेस्टोरेंट, भवनों में सुरक्षा मानकों की जांच के लिए शुरू अभियान

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की टीम ने भवनों में सुरक्षा के मानकों की जांच के लिए अभियान शुरू किया है। दिल्ली के होटल में हुए अग्निकांड के बाद प्राधिकरण ने यह कार्यवाही शुरू की है। पहले दिन तारामंडल क्षेत्र में जांच की गई। यहां कई भवनों में सुरक्षा की दृष्टि से कमियां मिली हैं। कई भवनों के बेसमेंट में तो रेस्टोरेंट संचालित पाए गए। उनसे मानचित्र मांगा गया है।

Image Source Here...

जीडीए की टीम ने क्षेत्र के 50 से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सत्यापन किया। प्रारंभिक जांच में कई भवनों के बेसमेंट का उपयोग स्वीकृत उद्देश्य के विपरीत होता दिखाई दिया। कई जगहों पर दुकानें और बड़े मार्ट चल रहे थे। जिन स्थानों को पार्किंग के लिए विकसित किया जाना था, वहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होती पाई गईं। सत्यापन के दौरान पार्किंग व्यवस्था की वास्तविक स्थिति भी सामने आई। कुछ भवनों में पार्किंग स्थल जलभराव की समस्या से प्रभावित मिले, जबकि कुछ जगहों पर पार्किंग क्षेत्र को अन्य उपयोगों में परिवर्तित कर दिया गया था। इससे न केवल वाहन पार्किंग प्रभावित हो रही है, बल्कि आपात स्थिति में निकासी और राहत कार्यों की संभावनाएं भी सीमित हो सकती हैं।

बेसमेंट और पार्किंग से जुड़ी ऐसी अनियमितताएं आग, जलभराव अथवा अन्य आपदाओं की स्थिति में जोखिम को कई गुना बढ़ा सकती हैं। यही कारण है कि प्राधिकरण अपने अभियान में भवनों के स्वीकृत मानचित्र, बेसमेंट उपयोग, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की विशेष रूप से जांच शुरू कर दी है। प्राधिकरण ने सभी सहायक अभियंताओं और अवर अभियंताओं को सात दिनों के भीतर अपने-अपने क्षेत्रों का सत्यापन पूरा कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित भवन स्वामियों और प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी कर स्वीकृत मानचित्र और अन्य अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए कहा जाएगा। यदि बेसमेंट का निर्माण अथवा उपयोग स्वीकृत मानकों के विपरीत पाया जाता है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मानसून सत्र को देखते हुए जीडीए ने विशेष सतर्कता बरतने की भी सलाह दी है। नए बेसमेंट की खुदाई से बचने, आवश्यक परिस्थितियों में पर्याप्त बैरिकेडिंग और जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जलभराव या संरचनात्मक कमजोरी जैसी स्थितियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राधिकरण का कहना है कि पार्किंग के लिए स्वीकृत बेसमेंट का उपयोग किसी भी प्रकार की अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधि के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा। आगामी निरीक्षण अभियान में ऐसे मामलों की विशेष निगरानी की जाएगी, ताकि भवन सुरक्षा और आपदा प्रबंधन मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। फिलहाल तारामंडल क्षेत्र में हुए सत्यापन ने यह संकेत जरूर दे दिया है कि शहर के कई हिस्सों में बेसमेंट और पार्किंग से जुड़ी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की आवश्यकता है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस