BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, GDA • गोरखपुर / चरगांवा • 06-06-2026

बेसमेंट, भवनों की जांच करेगा GDA, दिल्ली अग्निकांड के बाद आयी याद, शुरू होगा अभियान

रूरल न्यूज नेटवर्क। हाल ही में दिल्ली में हुए अग्निकांड के बाद गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) एक बार फिर भवनों की सुरक्षा की जांच करने निकलेगा। प्राधिकरण की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाएंगी। वहां जांचा जाएगा कि सुरक्षा के मानक पूरे किए गए हैं या नहीं। भवनों का मानचित्र देखा जाएगा। बेसमेंट की जांच की जाएगी। बरसात को देखते हुए निर्माण स्थलों पर सुरक्षा के इंतजाम भी चेक किए जाएंगे। दावा है कि बेसमेंट का उपयोग मानचित्र के विपरीत पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

जिस अभियान पर प्राधिकरण की टीमें निकलने वाली हैं, पहले भी उस तरह के कई अभियान चलाए जा चुके हैं लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। प्राधिकरण के पास यानी तारामंडल क्षेत्र में ही कई ऐसे भवन हैं, जहां बेसमेंट में स्वीकृत मानकों के विपरीत उपयोग किया जा रहा है। इन बेसमेंट को प्राधिकरण की टीमें चेक कर चुकी हैं, नोटिस दिया जा चुका है लेकिन आज भी उनका उपयोग पुराने रूप में जारी है।

Image Source Here...

GDA की ओर से अभियान के दौरान व्यावसायिक, संस्थागत, बहुमंजिला भवनों एवं सार्वजनिक भवनों का निरीक्षण किया जाएगा। इसमें यह देखेंगे कि मानचित्र स्वीकृत है या नहीं। बेसमेंट का उपयोग मानचित्र के अनुसार किया जा रहा है या नहीं। यह प्रयास किया जाएगा कि मानसून अवधि में नए बेसमेंट की खुदाई से बचा जाए। अपरिहार्य परिस्थितियों में ही खुदाई कराई जाए और ऐसा करते समय वहां जल निकासी, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा के अन्य आवश्यक उपाय जरूर किए जाएं। जो नए भवन बन रहे हैं, उनका निर्माण नियमानुसार किया जा रहा है या नहीं, इसे भी देखा जाएगा। बेसमेंट एवं भवन में अग्निशमन मानकों का ध्यान रखा गया है या नहीं, इसे भी चेक किया जाएगा। बेसमेंट में जलभराव, संरचनात्मक कमजोरी या अन्य सुरक्षा जोखिम पाए जाने पर सुधार के लिए कार्यवाही करने को कहा जाएगा।

GDA के ही भवन में भरा रहता है पानी

GDA की ओर से शहर की हृदय स्थली गोलघर में टावर का निर्माण कराया गया था। यहां के व्यापारियों की मानें तो यहां संरचना से जुड़े कई दोष हैं, जिससे बेसमेंट में लगातार पानी भरा रहता है। अग्निशमन के मानकों के अनुसार भी यहां सुरक्षा के उपाय नजर नहीं आते। इसी तरह GDA द्वारा पास मानचित्र के बाद बनी कुछ बहुमंजिला इमारतों में भी प्राधिकरण की टीमों ने ही अग्निशमन मानकों की कमियां पायी हैं लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि यह अभियान काफी गंभीरता से चलाया जाएगा। सभी भवन स्वामियों से अपने भवनों का मानचित्र पास रखने को कहा गया है। जहां कमियां मिलेंगी, वहां कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस