BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, GDA • गोरखपुर / चरगांवा • 27-05-2026

वैदिक सिटी के लिए लैंड पुलिंग भी करेगा GDA, उपाध्यक्ष ने परियोजना स्थल का निरीक्षण किया, 622 एकड़ में होगा विकास

रूरल न्यूज नेटवर्क। नया गोरखपुर के तहत शहर के उत्तर दिशा में गुरुकुल सिटी आकार लेगी तो पूर्वोत्तर दिशा में कुशीनगर रोड पर वैदिक सिटी की योजना बनाई गई है। मंगलवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने वैदिक सिटी के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। यहां तीन गांवों-माड़ापार (चौरीचौरा तहसील), सदर के तकिया मेदनीपुर व कोनी में लगभग 622 एकड़ जमीन ली जानी है। जमीन लेने के लिए किसानों से बातचीत के साथ अनिवार्य अर्जन का रास्ता भी अपनाया जा रहा है। इसके साथ ही उपाध्यक्ष ने लैंड पुलिंग का विकल्प भी दिया है। इसके जरिए भी जमीन ली जाएगी।

GDA उपाध्यक्ष ने प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के साथ तीनों गांवों का निरीक्षण किया। प्राधिकरण की ओर से अनिवार्य अर्जन का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। लेकिन प्राधिकरण किसानों से बात करके जमीन लेने का प्रयास करेगा, जिससे ज्यादा समय न लगे। इसके लिए लैंड पुलिंग बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें लगभग एक चौथाई जमीन विकसित करके किसानों को उनके उपयोग के लिए दे दी जाएगी। मुख्यमंत्री शहरी विस्तार योजना के तहत विकसित होने वाली वैदिक सिटी लगभग 622 एकड़ में विकसित होगी। इसके लिए माड़ापार में 373.62 एकड़, तकिया मेदनीपुर में लगभग 109 एकड़ और कोनी में लगभग 140 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है।

प्राधिकरण की यह योजना भारतीय परंपरा और आधुनिक शहरी ढांचे के मिश्रण के रूप में दिखेगी। इसकी सबसे बड़ी विशेषता इसका रेडियल यानी वृत्तीय प्लानिंग माडल होगा, जो वैदिक अवधारणा ‘नंद्यावर्त’ से प्रेरित है। इस माडल में शहर के केंद्र से चारों दिशाओं में सड़कें विकसित होंगी, जिससे आवाजाही आसान होगी और दूरी कम तय करनी पड़ेगी।

वैदिक सिटी में सार्वजनिक परिवहन और पैदल आवागमन को बढ़ावा देने की भी योजना है। निजी वाहनों पर निर्भरता घटाने के लिए प्रोत्साहन आधारित सुविधाओं पर विचार किया जा रहा है। इनमें सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना और रूफटाप सोलर पैनल लगाने वालों को बिजली क्रेडिट जैसे लाभ शामिल हो सकते हैं।

Image Source Here...

परियोजना में वैदिक (नक्षत्र) उद्यान, औषधीय पौधों की प्रदर्शनी, पौधशाला और वैदिक ज्ञान पर आधारित वैश्विक विचार केंद्र भी विकसित करने की तैयारी है। इसके अलावा गोरखपुर, नेपाल और आसपास के क्षेत्रों के हस्तशिल्प तथा पारंपरिक उत्पादों के लिए विशेष क्षेत्र विकसित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय कारीगरों को बाजार और पहचान मिल सके।

GDA उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने कहा कि नया गोरखपुर के लिए भूमि जल्द जुटाने के लिए लैंड पूलिंग के विकल्प पर भी गंभीरता से विचार करने के निर्देश दिए गए हैं। वैदिक सिटी गोरखपुर के शहरी विकास को नई दिशा देने के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना आधुनिक सुविधाओं के साथ भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपराओं को भी जीवंत बनाए रखेगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस