BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Ayushman card • गोरखपुर / चरगांवा • 12-06-2026

आयुष्मान कार्ड बनाना हुआ आसान, मोबाइल से मिनटों में होगा काम, घर बैठे पूरी होगी पूरी प्रोसेस

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के लाभार्थियों को अब कार्ड बनवाने के लिए सरकारी ऑफिस, अस्पताल या जनसेवा सेंटर के चक्कर नहीं लगाने होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रोसेस को और आसान करते हुए डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराई है। अब पात्र लोग अपने स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे कुछ ही स्टेप में आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे। कार्ड तैयार होने के बाद उसका PDF डाउनलोड कर जरूरत के अनुसार इस्तेमाल भी किया जा सकेगा।

लाइन और इंतजार खत्म, मोबाइल से मिलेगी सुविधा

नई डिजिटल व्यवस्था से गोरखपुर शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों परिवारों को फायदा मिलेगा। पहले लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सेंटरों पर जाकर इंतजार करना पड़ता था। कई बार दस्तावेजों की जांच और अन्य प्रक्रियाओं के लिए दोबारा जाना पड़ता था। अब मोबाइल आधारित सुविधा से समय की बचत होगी और लोग आसानी से योजना से जुड़ पाएंगे।

OTP वेरिफिकेशन के बाद डाउनलोड होगा कार्ड

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लाभार्थी के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार श्रमिक पंजीकरण प्रमाण पत्र और आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी है। मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP से वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद कार्ड तैयार किया जा सकेगा।

Image Source Here...

ऐसे होगी प्रोसेस…

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लाभार्थी अपने मोबाइल में Ayushman App डाउनलोड करें। इसके बाद ऐप खोलकर बेनेफिसिअरी विकल्प चुनें और मोबाइल नंबर पर आए OTP से लॉगिन करें। लॉगिन के बाद योजना, राज्य और जिला चुनकर आधार कार्ड, राशन कार्ड या परिवार की जानकारी से अपना नाम खोजें। नाम मिलने पर ई-केवाईसी विकल्प पर क्लिक करें और आधार OTP या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए सत्यापन पूरा करें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयुष्मान कार्ड मोबाइल पर तैयार हो जाएगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकेगा। आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. ए. के. सिंह ने बताया कि मोबाइल से कार्ड बनाने की सुविधा योजना को और प्रभावी बनाएगी। डिजिटल प्रोसेस आसान होने से ज्यादा पात्र परिवार इससे जुड़ सकेंगे। लोगों को समय पर इलाज की सुविधा मिल सकेगी और सरकार की स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:13
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस