BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Gita Press, franchise, Nepal, Ajmer • गोरखपुर / चरगांवा • 05-02-2026

गीताप्रेस ने शुरू की फ्रेंचाइजी, नेपाल-अजमेर में खुले एक्सक्लूसिव शोरूम

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर का विश्वविख्यात गीता प्रेस अपने प्रकाशन और वितरण कार्य को और बेहतर करने के उद्देश्य से फ्रेंचाइजी योजना की शुरुआत कर दी है। इस नई व्यवस्था के माध्यम से गीताप्रेस अपने साहित्य को देश और विदेश के पाठकों तक सीधे और व्यवस्थित तरीके से पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

फ्रेंचाइजी योजना के तहत नेपाल के बुटवल शहर में गीताप्रेस का पहला अधिकृत फ्रेंचाइजी शोरूम संचालन में आ चुका है। यह गीताप्रेस की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्रेंचाइजी मॉडल के तहत पहली ठोस पहल मानी जा रही है। इसके साथ ही राजस्थान के अजमेर शहर में भी एक आधुनिक और एक्सक्लूसिव शोरूम खोला गया है।

Image Source Here...

प्रमुख शहरों में लागू होगा फ्रेंचाइजी मॉडल

गीताप्रेस प्रबंधन के अनुसार, आने वाले समय में नेपाल के अन्य शहरों के साथ-साथ देश के प्रमुख शहरों में भी इस फ्रेंचाइजी मॉडल को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह है कि पाठकों को गीताप्रेस का संपूर्ण प्रकाशन संग्रह एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा सके।

फ्रेंचाइजी शोरूम के माध्यम से पाठकों को धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों से जुड़े गीताप्रेस के सभी प्रमुख प्रकाशन एक ही स्थान पर मिलेंगे। प्रबंधन का मानना है कि इससे पाठकों को प्रमाणिक और शुद्ध साहित्य आसानी से उपलब्ध हो सकेगा और भ्रामक या अप्रमाणिक पुस्तकों से बचाव भी होगा।

एक शहर में केवल एक फ्रेंचाइजी शोरूम

फ्रेंचाइजी योजना के तहत स्पष्ट व्यवस्था तय की गई है कि किसी भी शहर में केवल एक ही अधिकृत फ्रेंचाइजी शोरूम संचालित किया जाएगा। गीताप्रेस प्रबंधन का कहना है कि इससे संचालन में पारदर्शिता बनी रहेगी और वितरण व्यवस्था संतुलित तरीके से संचालित हो सकेगी।

फ्रेंचाइजी शोरूम संचालकों को सामान्य बुकसेलरों की तुलना में छह प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जाएगी। इससे फ्रेंचाइजी संचालकों को बेहतर व्यावसायिक सुविधा मिलेगी और शोरूम संचालन को स्थायित्व मिलेगा।

तय डिजाइन में होगी शोरूम की साज-सज्जा

गीताप्रेस ने फ्रेंचाइजी शोरूम की साज-सज्जा और फर्नीचर के लिए भी मानक तय किए हैं। सभी शोरूम में आंतरिक सजावट, फर्नीचर और लेआउट एक तय डिजाइन के अनुसार होंगे, ताकि हर शहर में गीताप्रेस की एक समान पहचान बनी रहे।

गीताप्रेस के प्रबंधक लाल मणि तिवारी ने बताया कि फ्रेंचाइजी योजना का मुख्य उद्देश्य धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों से समृद्ध साहित्य को पाठकों तक सम्मानजनक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि नेपाल में दूसरा फ्रेंचाइजी शोरूम खोलने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस