गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
चरगांवा
/ मण्णपुरम फाइनेंस में गोल्ड लोन...
मण्णपुरम फाइनेंस में गोल्ड लोन घोटाला, 67 ग्राम सोना दूसरे के नाम रिलीज किया, पूर्व मैनेजर सहित 3 पर FIR
रूरल न्यूज नेटवर्क।एक महिला के साथ गोल्ड लोन
के नाम पर धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। कोरोना काल में जरूरत पड़ने पर
महिला ने मण्णपुरम फाइनेंस लिमिटेड की रेती रोड ब्रांच से 67.500 ग्राम सोना
गिरवी रखकर 2 लाख 12 हजार का लोन लिया था।आरोप है कि तत्कालीन ब्रांच
मैनेजर ने धोखे से महिला से OTP लिया। उसकी कस्टमर आईडी बंद
की और फर्जी दस्तावेजों के सहारे पूरा सोना किसी अन्य व्यक्ति के नाम रिलीज कर
दिया।
कंपनी की विजिलेंस जांच में
गड़बड़ी मिलने और पुलिस की ओर कार्रवाई न होने पर पीड़िता कोर्ट पहुंची, कोर्ट के आदेश
पर अब कोतवाली पुलिस ने ब्रांच 3 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है
और मामले की जांच में जुटी है।
एम्स थाना अंतर्गत कूड़ाघाट
के गायत्री नगर वार्ड नंबर 20 के झरना टोला वाली 48 साल की तारा
शर्मा के साथ गोल्ड लोन फ्रॉड का मामला सामने आया है। तारा के मुताबिक कोरोना काल
के दौरान उन्हें रुपयों की बहुत ज्यादा जरूरत थी।जिसके लिए उन्होंने रेती रोड स्थित मण्णपुरम फाइनेन्स
लिमिटेड कम्पनी में अपना 67.500 ग्राम का गोल्ड
गिरवी रखा और 2,12,400 रुपए लोन लिए। कंपनी की ओर
से एक कस्टमर आईडी दी गयी थी।इस आईडी को 2021 में रिनिवल भी करवाया। पीड़िता ने बताया कि लोन की अवधि के
दौरान उस समय की शाखा प्रबंधक तमन्ना खातून उन्हें लगातार काल करती थी और ब्याज
जमा करने के लिए तगादा करती थी।
Image Source Here...
रिन्यूअल के नाम पर मांगी OTP इसी सिलसिले में उन्होंने साल 2022 में भी तारा को काल करके कहा गया कि अगर आप आज ब्याज का
रूपया जमा नहीं करेंगी तो आपका गिरवी शुदा रखा सोना नीलामी में चला जायेगा। रूपये
का प्रबन्ध करके जमा करें और गिरवी रखे सोने को रिन्यूवल करा लें।जिसके बाद तारा ने अपने पति
दयाशंकर शर्मा अकाउंट से 90 हजार रुपए
कंपनी के ब्रांच में ऑनलाइन जमा करवा दिया। रुपए जमा होने के बाद शाखा प्रबंधक
तमन्ना ने तारा से कहा कि आपका गोल्ड रिनिवल हो जाएगा।
उसके लिए मोबाईल पर एक OTP जाएगा जिसे बता दीजियेगा। कुछ समय बाद OTP आई बता दिया। तब तत्कालीन शाखा प्रबन्धक ने कहा कि आपका
गोल्ड रिन्यूवल हो गया। अगली किस्त आपको 1 मई 2022 को जमा करनी है।
धोखे से बंद कराई कस्टमर
आईडीइसके बाद प्रार्थिनी ने अपने गोल्ड का पेपर
मांगी तो शाखा प्रबन्धक ने कहा कि आपका गोल्ड आनलाईन किया गया है और तारा से पेपर
पर हस्ताक्षर करा लिया। आरोप है कि प्रार्थिनी को बिना बताए धोखे से उसकी कस्टमर
आईडी बंद कर दिया गया।
तारा के अनुसार 01 मई 2022 को अपना किस्त
जमा करने के लिए वह ब्रान्च पर गई और अपना आईडी खोलना चाही तो नहीं खुला। जिससे
मूल का 1,90,000 रुपए और दो महीने ब्याज जमा
नहीं कर पाई। तब उसे कुछ गड़बड़ी लगी।
शक बढ़ने पर गिरवी रखा गोल्ड
दिखाने को कहाशक बढ़ने पर उसने ब्रांच
मैनेजर से उसका गिरवी रखा हुआ गोल्ड दिखाने को कहा। मैनेजर ने इधर- उधर की बातें
करके गहने नहीं दिखाएं। फिर उसने पैसे लौटा कर अपने गहने वापस लेने की बात कही तब
भी मैनेजर ने बात को टाल दिया।
जिसके बाद पीड़िता ने पता
लगाने की कोशिश की तो पता चला कि उसका पूरा गोल्ड सतीश तिवारी के नाम से रिलीज
करवा दिया। पूछने पर बोली कि आपका गोल्ड गायब हो गया है। चिंता मत करिए नया
दिलवाया जाएगा। आप किश्त भरते रहिये।
स्पेशल विजिलेंस टीम से की
शिकायत
इस गड़बड़ घोटाले की शिकायत
तारा ने मण्णपुरम फाइनेंस लिमिटेड की स्पेशल विजिलेंस टीम को पत्र लिख कर किया।
जिसके बाद टीम ने जांच करते हुए एक रिपोर्ट पेश की। जिसमें तारा की आईडी सतीश के
नाम ट्रांसफर करने की बात कही गई।साथ ही दंड के
रूप में रेती ब्रांच के कर्मचारियों को पीड़िता की हानि का क्षतिपूर्ति करने के लिए
कहा गया। लेकिन आज तक न तो कोई रुपए वापस मिले और न ही गहने।
थाने में नहीं हुई कोई
कार्रवाई
पीड़िता के अनुसार इस मामले
में थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके
बाद मामला न्यायालय तक पहुंचा। कोर्ट की ओर से कोतवाली थाना क्षेत्र में ब्रांच
मैनेजर तमन्ना खातून, जूनियर
असिस्टेंट कौशलेन्द्र उपाध्याय और सतीश तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है।
एडवोकेट ने कहा, कूटरचित दस्तावेज तैयार किया गयाइस केस को फाइल करने वाले एडवोकेट अजीत सिंह ने बताया
कि उनकी क्लाइंट तारा के साथ कूटरचित दस्तावेज तैयार करके छल कपट और धोखाधड़ी से
गिरवी रखें गोल्ड मण्णपुरम फाइनेंस लिमिटेड की रेती ब्रांच की ओर से किसी और के
नाम रिलीज कर दिया गया था। इस मामले में कोर्ट ने 3 लोगों
के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई के आदेश
दिए हैं।
Share On :
×
03:15
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस