BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Good Friday, church • गोरखपुर / चरगांवा • 02-04-2026

गुड फ्राइडे-ईस्टर की हो रही तैयारियां, चर्च से लेकर घरों तक बढ़ी रौनक, जलूस को लेकर बच्चों में उत्साह

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में गुड फ्राइडे और ईस्टर पर्व को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। दुख भोग सप्ताह के चलते चर्चों से लेकर मसीही मोहल्लों तक धार्मिक माहौल बना हुआ है। लोग बड़ी संख्या में प्रार्थना सभाओं में शामिल हो रहे हैं और पूरे शहर में आस्था का वातावरण देखने को मिल रहा है।

शहर के सभी चर्चों में इन दिनों सुबह और शाम विशेष प्रार्थनाएं हो रही हैं। शाम के समय प्रभु यीशु मसीह के क्रूसीकरण से जुड़े प्रसंग सरल भाषा में बताए जा रहे हैं, ताकि हर वर्ग के लोग इसे समझ सकें। श्रद्धालु शांतिपूर्वक बैठकर प्रार्थना कर रहे हैं और कार्यक्रम में लगातार भीड़ बढ़ रही है।

Image Source Here...

घर-घर में हो रही आराधना मसीही मोहल्लों में भी हर घर में प्रार्थना हो रही है। परिवार के सभी लोग एक साथ बैठकर आराधना कर रहे हैं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इसमें भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में श्रद्धा और शांति का माहौल बना हुआ है।

शनिवार रात निकलने वाले ईस्टर जलूस को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जलूस के लिए बैलगाड़ियों और ट्रैक्टरों को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। अलग-अलग समूह अपनी झांकियों को बेहतर बनाने में जुटे हैं, ताकि जलूस में उनकी प्रस्तुति अलग दिखे।

युवा और बच्चे बना रहे झांकियां जलूस को खास बनाने के लिए बच्चे और युवा लगातार मेहनत कर रहे हैं। वे प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान से जुड़े गीतों की प्रैक्टिस कर रहे हैं और नई-नई झांकियां तैयार कर रहे हैं। कई जगहों पर शाम को अभ्यास का दौर चलता है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल होते हैं।

बशारतपुर में करीब 11 जलूस की तैयारी बशारतपुर इलाके में इस बार करीब 11 जलूस निकलने की तैयारी चल रही है। हर जलूस की अलग पहचान हो, इसके लिए विशेष तैयारी की जा रही है। चर्च पोखरा (सिमेट्री के सामने) पर बनने वाली झांकी को खास रूप दिया जा रहा है, जो इस बार मुख्य आकर्षण का केंद्र बन सकती है।

आयोजकों के अनुसार, इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा भीड़ जुटने की उम्मीद है। इसे देखते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है, ताकि जलूस शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से निकले। प्रशासनिक स्तर पर भी निगरानी बनाए रखने की तैयारी की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस