BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Gorakhnath, University • गोरखपुर / चरगांवा • 23-04-2026

गोरखनाथ विश्वविद्यालय में पृथ्वी दिवस पर भव्य रंगोली, एनसीसी कैडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रूरल न्यूज नेटवर्क। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से भव्य रंगोली का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की 102 यूपी बटालियन गोरखपुर इकाई के एनसीसी कैडेट्स ने इस 'भू-अलंकरण उत्सव' में अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

Image Source Here...

कैडेट्स ने अपनी कलात्मक रंगोली के माध्यम से प्रकृति का श्रृंगार किया। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग के खतरों के प्रति सचेत करते हुए वृक्षारोपण और जल संरक्षण के महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया। इस अवसर पर एनओ लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी केवल एक ग्रह नहीं, बल्कि हमारा आधार है। जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी वैश्विक चुनौतियों के दौर में ऐसे आयोजन जनमानस में चेतना जागृत करते हैं। उन्होंने कैडेट्स द्वारा रंगोली में उकेरे गए 'पर्यावरण संरक्षण' के संदेशों को शब्दों से कहीं अधिक प्रभावशाली बताया। डॉ. श्रीवास्तव ने रंगोली को हमारी प्राचीनतम लोक कलाओं में से एक और मंगल व शुचिता का प्रतीक बताया, साथ ही विश्वविद्यालय की युवा प्रतिभा पर विश्वास व्यक्त किया कि आने वाली पीढ़ी अपनी जड़ों और संस्कारों के प्रति सजग है। समन्वयक धनंजय पाण्डेय ने कैडेट्स को 'प्रकृति के रक्षक' की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक एनसीसी कैडेट के लिए अनुशासन और सेवा का अर्थ केवल सीमाओं की रक्षा नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी और पर्यावरण की रक्षा करना भी है। कुलपति प्रो. सुरिंदर सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव और विश्वविद्यालय के सभी विभागों के प्राचार्यों व शिक्षकगणों ने इस पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस आयोजन में सीनियर अंडर ऑफिसर सागर जायसवाल के नेतृत्व में अंडर ऑफिसर अभिषेक चौरसिया, सार्जेंट अतिका तिवारी, कॉरपोरल अभिषेक मिश्रा, कॉरपोरल शिखर पाण्डेय, लांस कॉर्पोरल गुड़िया कुशवाहा, लांस कॉर्पोरल हर्षव साहनी, लांस कॉर्पोरल उजाला सिंह, कैडेट अनुराधा विश्वकर्मा, आकांक्षा यादव, आकांक्षी राय, खुशी चौरसिया, अंशिका जायसवाल, कविता सिंह, आस्था यादव, नेहा सिंह, नैंसी श्रीवास्तव, अश्विता चौरसिया, अर्पिता राय, अनुभव पाण्डेय और सिद्धार्थ दुबे ने रंगोली बनाने में सहयोग किया। डॉ. वैशाख आर, डॉ. श्रीनाथ आर और श्रीवत्स भी आयोजन में उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस