BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Ayodhya, Rowing Camp • गोरखपुर / चरगांवा • 28-03-2026

उत्तर प्रदेश में पहली बार नेशनल रोइंग कैंप की मेजबानी गोरखपुर को मिली, भारतीय महिला रोइंग टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शुरू

रूरल न्यूज नेटवर्क। रामगढ़ताल स्थित वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारतीय महिला रोइंग टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। एशियाई खेल 2026 की तैयारी के लिए आयोजित इस कैंप में देशभर की चुनिंदा महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। यह शिविर करीब दो माह तक चलेगा, जिसमें खिलाड़ियों की तकनीक, गति और तालमेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुसार निखारा जाएगा। उत्तर प्रदेश में पहली बार नेशनल रोइंग कैंप की मेजबानी गोरखपुर को मिली है। रामगढ़ ताल के विकास के बाद यह स्थान देश के प्रमुख रोइंग वेन्यू के रूप में उभरकर सामने आया है, जहां अब नियमित रूप से राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियां होने लगी हैं।

Image Source Here...

गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पुष्पराज सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दीं और झंडी दिखाकर सिंगल स्कल, डबल स्कल, पेयर और फोर बोट को रवाना किया। इस दौरान रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव सुभाशीष मुखर्जी, फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन नवाबुद्दीन और पद्मश्री ओलंपियन बजरंग लाल मौजूद रहे।

रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव सुभाशीष मुखर्जी ने बताया कि शिविर में खिलाड़ियों की तकनीक, स्टैमिना और टीम वर्क को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रामगढ़ ताल की भौगोलिक स्थितियां प्रशिक्षण के लिए अनुकूल हैं, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का अवसर मिल रहा है। 

Image Source Here...

प्रदेश के खेल मानचित्र पर बढ़ी पहचान

मुख्य अतिथि पुष्पराज सिंह ने कहा कि इस स्तर का कैंप न केवल खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर करेगा, बल्कि गोरखपुर और प्रदेश को वाटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में नई पहचान देगा। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

रामगढ़ताल में इससे पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन हो चुका है। आधुनिक सुविधाओं और उपकरणों के कारण अब यह स्थान राष्ट्रीय रोइंग गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस