BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Municipal Corporation, Library • गोरखपुर / चरगांवा • 17-01-2026

गोरखपुर नगर निगम की लाइब्रेरी डेस्कटॉप-वाईफाई से लैस:20 से अधिक ने कराया रजिस्ट्रेशन, 500 रुपये में साल भर मिलेगी एंट्री

नगर निगम की करीब 125 साल पुरानी ऐतिहासिक लाइब्रेरी अब पूरी तरह नए और आधुनिक रूप में आम लोगों के लिए खोल दी गई है। करीब 4.5 करोड़ रुपये की लागत से हुए रिनोवेशन के बाद यह लाइब्रेरी अब सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रही, बल्कि एक आधुनिक डिजिटल नॉलेज हब बन गई है। लाइब्रेरी के दोबारा खुलने के बाद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 20 से ज्यादा लोग यहां रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। नगर निगम की इस लाइब्रेरी में सिर्फ 500 रुपये में पूरे एक साल के लिए सदस्यता दी जा रही है, जो निजी लाइब्रेरी की तुलना में काफी सस्ती है।

लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे छात्रों ने बताया कि पहले कि- प्राइवेट लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए 1000 से 1200 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे, लेकिन यहां 500 रुपये में सालभर की सुविधा मिल रही है। छात्रों का कहना है कि इतनी कम फीस में इतनी अच्छी सुविधाएं मिलेंगी, इसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

लैब इंचार्ज के अनुसार, नई सदस्यता के लिए पहचान पत्र, एक फोटो और 500 रुपये सालाना शुल्क देना होगा। लाइब्रेरी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। हर दूसरे शनिवार और सभी रविवार को लाइब्रेरी बंद रहेगी।

छात्रों से लेकर बच्चों तक के लिए किताबें

लाइब्रेरी में अलग-अलग वर्ग और विषयों के लिए किताबें उपलब्ध हैं। यहां साइंस, यूपीएससी, नीट, अकाउंटेंसी सहित कई स्ट्रीम के छात्रों के लिए अध्ययन सामग्री मौजूद है। इसके अलावा छोटे बच्चों के लिए भी मनोहर कहानियों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों का अच्छा संग्रह रखा गया है। डिजिटल सुविधाओं से लैस लाइब्रेरी को आधुनिक तकनीक से जोड़ा गया है। लगभग हर टेबल पर डेस्कटॉप कंप्यूटर लगाए गए हैं, जो पूरी तरह वाई-फाई से कनेक्ट हैं। छात्र यहां बैठकर ऑनलाइन पढ़ाई, रिसर्च और ई-लर्निंग का लाभ उठा सकते हैं।

पुरानी किताबें और नई तकनीक का मेल

 इस लाइब्रेरी की खास बात यह है कि यहां दुर्लभ और ऐतिहासिक किताबों के साथ-साथ डिजिटल संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। छात्रों के लिए ई-लर्निंग मटेरियल, ऑनलाइन जर्नल्स और डिजिटल रीडिंग टेबल की सुविधा जोड़ी गई है, ताकि वे पारंपरिक ज्ञान के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी शिक्षा भी हासिल कर सकें। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि लाइब्रेरी को पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। अब सदस्य अपने मोबाइल या लैपटॉप के जरिए भी लाइब्रेरी की ई-बुक्स और रिसर्च मटेरियल को एक्सेस कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर में पढ़ने और अध्ययन की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और गोरखपुर का यह ऐतिहासिक पुस्तकालय ज्ञान का नया केंद्र बनेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस