BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, police • गोरखपुर / चरगांवा • 04-04-2026

सीएम के निर्देश पर सड़कों पर उतरी गोरखपुर पुलिस, भीड़भाड़ वाले इलाकों में किया पैदल मार्च, दुकानदारों से लिए फीडबैक

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद पुलिस अधिकारी खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

Image Source Here...

इसी क्रम में डीआईजी रेंज गोरखपुर डॉ. एस. चनप्पा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने शहर के कई प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को करीब से देखा और जरूरी निर्देश दिए।

बाजारों, संवेदनशील स्थानों और सार्वजनिक जगहों का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को हमेशा सतर्क रहने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और जनता से अच्छा व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और राहगीरों से भी बातचीत की और उनसे सुरक्षा व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया। साथ ही, भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, चेकिंग व्यवस्था और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की तैयारी को भी परखा गया।

Image Source Here...

इस अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी कैंट और क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी समेत कई अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस