BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Paget, disease • गोरखपुर / चरगांवा • 13-04-2026

गोरखपुर में मिला पगेट रोग का पहला मरीज, बुजुर्ग पुरुष की कमर की हड्डी में बदलाव

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में पगेट रोग का पहला मामला सामने आया है। यहां के 64 वर्षीय एक पुरुष में इस दुर्लभ हड्डी रोग की पुष्टि हुई है। आमतौर पर यह बीमारी दक्षिण भारत में अधिक पाई जाती है, लेकिन मरीज कभी दक्षिण भारत नहीं गए थे।

Image Source Here...

कमर दर्द की शिकायत के बाद मरीज को परिजन एम्स गोरखपुर की ओपीडी में लाए थे। हड्डी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) अजय भारती ने उनका परीक्षण किया। शुरुआती जांच में एक्स-रे और एमआरआई में कमर की हड्डी की संरचना असामान्य दिखी, जिसमें कुछ हिस्से सामान्य से अधिक ठोस थे। मेटाबॉलिक हड्डी रोग की आशंका के बाद डॉ. भारती ने मरीज को एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. देबादित्य दास के पास भेजा। डॉ. दास ने हड्डी की स्कैनिंग कराई, जिससे पैगेट रोग का निदान हुआ। एम्स गोरखपुर के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. देबादित्य दास मरीज का उपचार कर रहे हैं।

पैगेट रोग एक दीर्घकालिक अस्थि विकार है जो शरीर की प्राकृतिक हड्डी पुनर्चक्रण प्रणाली को बाधित करता है। इसमें पुरानी हड्डी के ऊतकों की जगह नए ऊतक असामान्य रूप से तेजी से बनते हैं, जिससे हड्डियां समय के साथ भंगुर और विकृत हो सकती हैं।

Image Source Here...

यह रोग मुख्य रूप से श्रोणि, खोपड़ी, रीढ़ और पैरों को प्रभावित करता है। उम्र बढ़ने के साथ पैगेट रोग का जोखिम बढ़ता है, और यदि परिवार में किसी को यह बीमारी रही हो तो इसके होने की संभावना अधिक होती है। पैगेट रोग के लक्षणों में कूल्हे में दर्द, खोपड़ी में हड्डी की अत्यधिक वृद्धि के कारण सिरदर्द या सुनने की क्षमता में कमी शामिल है। तंत्रिका जड़ पर दबाव पड़ने से पैर या हाथ में सुन्नता, झुनझुनी और दर्द भी हो सकता है। कमजोर हड्डियां मुड़ सकती हैं, जिससे पैरों में विकृति आ सकती है और आसपास के जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।

पगेट रोग एक दीर्घकालिक अस्थि विकार है। भारत में इसके रोगी तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मिलते हैं। गोरखपुर में रोगी मिला है। 50 वर्ष या इससे ज्यादा आयु के पुरुषों में आनुवांशिक या पर्यावरणीय कारणों के कारण यह रोग होता है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:57
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस