गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
• gorakhpur, cm yogi, CBSE result
•
गोरखपुर / चरगांवा
• 16-04-2026
CBSE रिजल्ट में चमके गोरखपुर के स्टूडेंट्स, 99 परसेंट के साथ द पिलर्स पब्लिक की अन्वेषा सिंह बनी सिटी टॉपर
रूरल न्यूज नेटवर्क।सीबीएसई बोर्ड
की ओर कल क्लास 10 का रिजल्ट जारी किया गया। जिसमें गोरखपुर के तमाम स्कूलों
के बच्चों ने शानदर प्रदर्शन किया है। 99 पर्सेंट के साथ द पिलर्स
पब्लिक की अन्वेषा सिंह ने सिटी टॉपर बनी।संस्कृति
पब्लिक स्कूल की वंगाला आशा प्रमिला ने 98 परसेंट लाकर शहर का मान
बढ़ाया है। साथ ही जीडी गोयनका के सार्थक केडिया ने 97.8 परसेंट के साथ
स्कूल टॉप किया।आरपीएम अकेडमी में समर सिंह भी 97.6 परसेंट हासिल
कर स्कूल टॉपर बने। इसके अलावा शहर के सैकड़ों स्टूडेंट्स ने 90 परसेंट से अधिक
मार्क्स लाएं हैं। रिजल्ट के बाद तमाम स्कूलों में सेलिब्रेशन किया गया। टॉपर
स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया।
98 परसेंट के साथ
आशा प्रमीला ने स्कूल टॉप किया
संस्कृति
पब्लिक स्कूल, दिव्यनगर रानीडीहा के छात्रों ने 10वीं की परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। मेरिट
सूची में वंगाला आशा प्रमीला 98 प्रतिशत अंक
प्राप्त कर पहला, अभिनीत सिंह ने
96.6
प्रतिशत के साथ दूसरा और अभिनव सिंह ने 96.2 प्रतिशत लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।जबकि अन्य स्टूडेंट्स में शैवी पांडेय ने 96, देव श्रीवास्तव और सविता कुमारी ने 95.4, नम्रता ने 95, ओम नारायण
शर्मा और दीपक कुमार ने 94.8 और दिवाकर यादव
ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
प्रबंधक संजय जायसवाल ने
छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ.
ज्ञान्ति सिंह ने इसे मेहनत, अनुशासन और
अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।
आरपीएम के समर सिंह 97.6% हासिल कर स्कूल टॉपर बने
आरपीएम एकेडमी के समर सिंह
ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर
सर्वाधिक अंक हासिल किए और संस्थान का मान बढ़ाया। परिणाम में 33 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से
अधिक और 140 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। परिणाम जारी होते ही
विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
Image Source Here...
सिक्टौर के पिलर्स के
छात्रों का शानदार प्रदर्शन
10वीं के परिणाम
में द पिलर्स, सिक्टौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर
विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
मेधावी छात्रों में आरोही ने 96.2 प्रतिशत अंक
प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि सिद्धार्थ
ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे
स्थान पर रहे।
हर्षिता 95.4, श्रेया 95, आर्या 94.6, प्रखर श्रीवास्तव 94.6, शिखर 94.6 और श्रीजल 94.4 प्रतिशत ने भी
शानदार प्रदर्शन किया। प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को बधाई
देते हुए शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।
आत्मदीप में आर्या पांडेय
टॉपर
आत्मदीप स्कूल से आर्या
पांडेय ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर
पहला स्थान हासिल किया। इनके अलावा आशीष 95.4, यशवर्धन 95.2, ओजस 95.2, शारदेंदु 94.4, साक्षी 93.2 सहित कई
विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से
अधिक अंक प्राप्त किए।निदेशक संकर्षण
त्रिपाठी ने छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को सफलता का आधार बताया।
प्रधानाचार्य मधु वर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल
भविष्य की कामना की।
Image Source Here...
सिविल लाइंस पिलर्स की
अन्वेषा 99 प्रतिशत के साथ
बनीं टॉपर
सिविल लाइंस स्थित द पिलर्स
पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा
में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय की छात्रा अन्वेषा सिंह ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
अन्य मेधावी छात्रों में
सिद्धांत श्रीवास्तव 97.4, अभय शंकर सिंह 97.2, रुद्रांश शुक्ल 97, शुभ्रिका राज 96.6, मोहित रामरायका 96.6, शगुन सिंह 96.4, अनमोल कुमार पांडेय 96.2, अदिति दुबे 96.2, आदित्य पांडेय 96.2, माधव पाठक 96, अमितांशी राय 95.8, कुमार
कार्तिकेय 95.8, सौरवी उपाध्याय 95.6 शामिल रहे।
विद्यालय के प्रबंधक आरपी
शाही, मेंटोर डॉ. कीर्ति शाही, सह प्रबंधक ईशान राणा और महिमा राणा, प्रधानाचार्य रविकांत शुक्ल और उषा बरतारिया ने प्रसन्नता
व्यक्त करते हुए बधाई दी।
जीडी गोयनका के छात्रों ने
लहराया परचम
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल
के विद्यार्थियों में टॉप प्रदर्शन करने वालों में सार्थक केडिया ने 97.8 प्रतिशत, शिवांगी 96.6 प्रतिशत, वर्षिता मणि 96.4 प्रतिशत, आयुष
श्रीवास्तव 96.2 प्रतिशत और प्रिया केडिया
ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विद्यालय में खुशी का माहौल
रहा और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया। विद्यालय
प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और
अभिभावकों को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन का परिणाम है।
Image Source Here...
डीपीएस के विद्यार्थियों का
शानदार प्रदर्शन
डीपीएस के
कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने इस शत प्रतिशत परिणाम
हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इससे विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। बड़ी
संख्या में विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से
अधिक अंक प्राप्त कर उच्च शैक्षणिक प्रदर्शन का परिचय दिया।
विद्यालय के प्रमुख
विद्यार्थियों में अभिनव, आयुष्मान, काश्वी संजना, रितेश, शिवम, नमन कौस्तुभ, अर्थव, श्रेय, अनूप, अंजली, हिंदी और सोशल साइंस में विशेष रूप से अच्छे अंक प्राप्त
करने वाले छात्र शामिल रहे।
जीपीएस में प्रत्युष शुक्ला
का शानदार प्रदर्शन
गोरखपुर पब्लिक स्कूल, रानीबाग, रसूलपुर ढाला
के छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा
में शानदार प्रदर्शन किया है। कुल 15 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। परीक्षा परिणाम में
प्रत्युष शुक्ला ने 97 प्रतिशत अंक
हासिल कर टॉप किया।
उनके बाद नव्या यादव ने 96.7, यशस्वी मौर्य 93, अंशिका
त्रिपाठी 92.5, विज्जवल ओझा 92.4, अंकित यादव 91.4, राज मल्ल 91.2, संदीप चौधरी 90.6, पाषी साहनी 90.2, अर्पिता संतोष 90.2, शिवांश शुक्ला 90 और आकांक्षा ने 90 प्रतिशत अंक
हासिल किए। उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और विद्यालय की निदेशक चारू चौधरी
ने मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सेंट्रल एकेडमी के छात्रों
का शत प्रतिशत परिणाम
सेंट्रल एकेडमी
के विद्यार्थियों में श्रेया मद्धेशिया ने 95.8 प्रतिशत अंक
प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, जयदीप पांडेय 94.6, निशांत मणि त्रिपाठी 93.8, ऋषभ पांडेय और
पियूष कुमार सिंह 93.6 ने भी बेहतरीन
प्रदर्शन किया।
इनके अलावा शिवेश शुक्ला 93, तनय पाठक 92.4, हर्ष मिश्रा 91.6 और आदित्य तिवारी 91.2 सहित कई
छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक
प्राप्त किए। इस अवसर पर निदेशक सृंजय कुमार मिश्र, सांस्कृतिक
निदेशिका अनुराधा मिश्र, उपनिदेशक अमन
आकाश मिश्र और प्रधानाचार्य उमेश कुमार मिश्र ने सभी छात्रों को बधाई व शुभकामनाएं
दी हैं।
जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल का
शानदार प्रदर्शन
10वीं बोर्ड परीक्षा में जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल, गोरखनाथ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी
शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया। विद्यालय के छात्रों ने उच्च अंक हासिल कर सफलता
के नए आयाम स्थापित किए। परिणाम में निश्चल पांडेय एवं वत्सल कृष्ण पांडेय ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल
किया।
अभय प्रजापति (96.4) द्वितीय, निरंजन श्रीवास्तव (96.2) तृतीय, खुशी प्रजापति व
दिव्यांशी यादव (96) चतुर्थ और प्रत्यूष शर्मा
व वेदांश अग्रवाल (95.8) पंचम स्थान पर रहे।
विद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि पर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को
बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Share On :
×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस