BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day,polyclinic • गोरखपुर / चरगांवा • 02-03-2026

गोरखपुर को मिलेगा दूसरा सिटी पॉलीक्लिनिक, होली के बाद शुरू होगी OPD

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के पुर्दिलपुर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सिटी पॉलीक्लिनिक के रूप में विकसित किया जा रहा है। होली के बाद यहां विशेषज्ञ OPD शुरू करने की तैयारी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने रविवार को केंद्र पहुंचकर भवन, कक्षों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संचालन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की।

सिटी पॉलीक्लिनिक संचालन को ध्यान में रखते हुए पुर्दिलपुर स्वास्थ्य केंद्र को बड़े भवन में शिफ्ट किया गया है। CMO ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इसके शुरू होने के बाद शहर में दो सिटी पॉलीक्लिनिक क्रियाशील हो जाएंगे।

तीन पॉलीक्लिनिक का लक्ष्य, एक पहले से संचालित

स्वास्थ्य विभाग की योजना के तहत शहर में कुल तीन सिटी पॉलीक्लिनिक निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से संचालित किए जाने हैं। पहला सिटी पॉलीक्लिनिक बसंतपुर में पहले से संचालित है। पुर्दिलपुर में होली के बाद सेवाएं शुरू करने की तैयारी है। विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल तैयार किया जा रहा है।

पुर्दिलपुर पॉलीक्लिनिक में स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, मेडिसिन, ईएनटी और नेत्र रोग विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। डॉक्टरों को पांच हजार रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाएगा। टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से भी मरीजों को परामर्श देना अनिवार्य होगा। डॉक्टरों की तैनाती आवश्यकता के अनुसार की जाएगी।

Image Source Here...

सुबह 9 से शाम 4 बजे तक OPD

पॉलीक्लिनिक की OPD सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगी। यहां डिजिटल पर्चे जारी किए जाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन रेफरल की व्यवस्था भी रहेगी। ब्लड सैम्पल ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है।

नए पॉलीक्लिनिक के संचालन से शहर के लोगों को विशेषज्ञ परामर्श के लिए जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज की भीड़ का सामना कम करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इससे नगरीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं और सुलभ होंगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:07
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस