BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, University, Purvai Art, MoU • गोरखपुर / चरगांवा • 07-02-2026

गोरखपुर विश्वविद्यालय और पुरवाई कला के बीच समझौता, गूंजेंगे 'माटी के सुर' और परंपरा के रंग

रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और पुरवाई कला के बीच शनिवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कुलपति कार्यालय में संपन्न हुआ।

Image Source Here...

MoU पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन और पुरवाई कला की अध्यक्ष ममता श्रीवास्तव ने हस्ताक्षर किए। इस एमओयू के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध लोक कलाओं और परंपराओं से परिचित कराया जाएगा।

इसके अंतर्गत लोकगीत, लोकनाट्य, लोकनृत्य सहित विभिन्न लोक विधाओं की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। ट्रेनिंग के बाद विद्यार्थियों द्वारा इन विधाओं की मंच पर प्रस्तुति करवाई जाएगी , जिससे नई पीढ़ी को लोक संस्कृति से जोड़ने का अवसर मिलेगा।

संस्कृति से जुड़ने का अच्छा मौका- कुलपति

इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल एकेडमिक ज्ञान का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कृति और परंपराओं के संवर्धन का भी प्रमुख मंच है। इस एमओयू के माध्यम से पुरवाई कला विद्यार्थियों को लोककलाओं से जुड़ने, समझने और मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे उनकी रचनात्मक क्षमता का भी विकास होगा।

''लोककलाएं हमारी सांस्कृतिक पहचान की आत्मा''

पुरवाई कला की अध्यक्ष ममता श्रीवास्तव ने कहा कि लोक कलाएं हमारी सांस्कृतिक पहचान की आत्मा हैं। विश्वविद्यालय के साथ यह समझौता नई पीढ़ी तक लोकगीत, लोकनाट्य और लोकनृत्य जैसी विधाओं को जीवंत रूप में पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस सहयोग से लोकपरंपराओं के संरक्षण और प्रसार को नई ऊर्जा मिलेगी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी जयमंगल राव, ललित कला और संगीत विभाग की अध्यक्ष प्रो. उषा सिंह, अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. रामवंत गुप्ता, प्रेमनाथ और हृदया त्रिपाठी भी उपस्थित रहीं। 

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस