BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, University, online exam • गोरखपुर / चरगांवा • 18-02-2026

गोरखपुर विश्वविद्यालय में पहली बार शुरू हई ऑनलाइन परीक्षा, स्टूडेंट्स घर बैठे दे रहे एग्जाम

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर विश्वविद्यालय के ‘सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन’ ने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन लर्निंग (OL) मोड के तहत चलाए जाने वाली 5 विषयों की पहली बैच की ऑनलाइन परीक्षाएँ 17 फरवरी से शुरू कर दी हैं। यह विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। ये परीक्षाएँ पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही हैं।

परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए प्रॉक्टर्ड सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है, जिससे परीक्षा के दौरान निगरानी रखी जा सके और निष्पक्षता बनी रहे। देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों से छात्र-छात्राएँ इन परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। इससे यह भी साफ है कि विश्वविद्यालय की पहुँच अब व्यापक स्तर पर बढ़ रही है और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को घर बैठे पढ़ाई और परीक्षा की सुविधा मिल रही है।

परीक्षा के पहले दिन दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के निदेशक और पूरी सीडीओई टीम मौजूद रही। उन्होंने परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यार्थियों को किसी तरह की तकनीकी परेशानी न हो, इसके लिए विशेष तकनीकी सहायता टीम भी तैनात की गई है। साथ ही, समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पडेस्क भी सक्रिय रखा गया है, ताकि छात्र तुरंत मदद प्राप्त कर सकें।

Image Source Here...

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने अपने संदेश में कहा कि ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों की पहली ऑनलाइन परीक्षाओं की शुरुआत विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। यह डिजिटल तकनीक के माध्यम से बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विश्वविद्यालय सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और सीडीओई टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। विश्वविद्यालय लगातार अपनी डिजिटल व्यवस्था को मजबूत कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को उच्च शिक्षा के अवसर मिल सकें। ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उन विद्यार्थियों को भी लाभ मिल रहा है, जो किसी कारणवश नियमित कक्षाओं में शामिल नहीं हो पाते। इस पहल से समावेशी और आजीवन शिक्षण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:06
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस