BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, University • गोरखपुर / चरगांवा • 27-05-2026

गोरखपुर युनिवर्सिटी को मिला उत्तर प्रदेश सरकार का सम्मान, फूड प्रोसेसिंग नीति को लागू करने में निभाई बड़ी भूमिका, समय पर पेश की रिपोर्ट

रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी को उत्तर प्रदेश सरकार की फूड प्रोसेसिंग विभाग ने उसके बेहतरीन काम और सहयोग के लिए सम्मानित किया है। यह सम्मान प्रदेश की 'खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023' को सफल बनाने में मदद करने के लिए दिया गया है।

Image Source Here...

क्या थी यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारी?

 यूपी सरकार की इस नीति के तहत राज्य स्तर पर बनी कमेटी (SLEC) अलग-अलग फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को सुविधाएं और छूट देती है। लेकिन यह फायदा देने से पहले उन यूनिट्स की जमीनी जांच (साइट वेरिफिकेशन) कराई जाती है। सरकार ने इस जांच का जिम्मा 'थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसी' के तौर पर गोरखपुर यूनिवर्सिटी को दिया था। यूनिवर्सिटी की टीम ने फैक्ट्रियों में जाकर मशीनों, कागजों और काम करने के तरीके की बारीकी से जांच की और अपनी रिपोर्ट पेश की।

प्रो. दिव्या रानी और टीम को मिला प्रशस्ति पत्र

 इस अहम प्रोजेक्ट की नोडल अधिकारी गृह विज्ञान विभाग की प्रो. दिव्या रानी सिंह थीं। उनके नेतृत्व में डॉ. अनुपमा कौशिक, डॉ. गरिमा यादव और एमएससी फूड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने बहुत ही पारदर्शिता और ईमानदारी से अपना काम पूरा किया।

टीम ने समय पर और उच्च क्वालिटी की रिपोर्ट शासन को भेजी, जिससे सरकारी योजनाओं को लागू करना आसान हो गया। इसी बेहतरीन काम के लिए अपर मुख्य सचिव श्री बी.एल. मीणा (IAS) ने यूनिवर्सिटी और नोडल अधिकारी प्रो. दिव्या रानी सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में एमएससी फूड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने यह सम्मान प्राप्त किया।

Image Source Here...

कंसल्टेंसी फीस से यूनिवर्सिटी को होगी कमाई

इस काम से न सिर्फ यूनिवर्सिटी का मान बढ़ा है, बल्कि इससे संस्थान को आर्थिक फायदा भी हो रहा है। कंसल्टेंसी के लिए सब्सिडी मिलने के बाद यूनिवर्सिटी को कंसल्टेंसी फीस भी मिलती है, जिससे संस्थान को वित्तीय मजबूती मिलेगी।

कुलपति ने दी बधाई

 यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस कामयाबी पर खुशी जताते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारा विश्वविद्यालय सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार की योजनाओं और समाज के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने इसे पूरी टीम की मेहनत और ईमानदारी का नतीजा बताया और कहा कि इससे शिक्षकों और छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस उपलब्धि पर यूनिवर्सिटी के शिक्षकों और छात्रों में खुशी का माहौल है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस