BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, University • गोरखपुर / चरगांवा • 04-06-2026

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में तय समय से पहले डिग्री हासिल करेंगे मेधावी, कमजोर छात्रों को मिलेगा एक्स्ट्रा समय, बनाई नई कमेटी

रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी छात्रों को पढ़ाई में बड़ी सहूलियत देने जा रही है। नई शिक्षा नीति (NEP-2020) और यूजीसी के नए नियमों के तहत अब यूनिवर्सिटी में छात्रों को अपनी क्षमता के हिसाब से डिग्री पूरी करने की आजादी मिलेगी।

इसके लिए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने एक खास कमेटी बनाई है, जो यूनिवर्सिटी में 'एक्सेलरेटेड डिग्री प्रोग्राम' (ADP) और 'एक्सटेंडेड डिग्री प्रोग्राम' (EDP) को लागू करने का पूरा प्लान तैयार करेगी।

इसके तहत मेधावी स्टूडेंट जरूरी क्रेडिट और कोर्स पूरा करके तय समय से पहले ही अपनी डिग्री हासिल कर सकेंगे। जो छात्र किसी वजह से पढ़ाई में पीछे रह जाते हैं उन्हें डिग्री पूरा करने के लिए लगभग एक साल अधिक का समय मिलेगा। सिर्फ ग्रेजुएशन पर लागू होगा नियम विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह नया नियम सिर्फ ग्रेजुएशन के कोर्स पर ही लागू होगा। इसमें कोर्स, पढ़ाई की क्वालिटी, क्रेडिट और परीक्षा का तरीका सामान्य छात्रों जैसा ही रहेगा, बस समय बदलेगा।

6 के बजाय 5 सेमेस्टर में हासिल करेंगे डिग्री

 इसके तहत 3 साल का ग्रेजुएशन कोर्स छात्र 5 सेमेस्टर में ही पूरा कर सकेंगे। वहीं, 4 साल का ग्रेजुएशन कोर्स 6 या 7 सेमेस्टर में ही पूरा किया जा सकेगा। वहीं जो छात्र तय समय में कोर्स पूरा नहीं कर पाएंगे, उन्हें अपनी डिग्री पूरी करने के लिए ज्यादा से ज्यादा दो सेमेस्टर (एक साल) का एक्स्ट्रा समय मिल सकेगा।

Image Source Here...

पहले या दूसरे सेमेस्टर के बाद होगा चयन

यूजीसी के नियमों के अनुसार, यूनिवर्सिटी पहले या दूसरे सेमेस्टर के अंत में छात्रों के रिजल्ट और परफॉर्मेंस को देखकर इस प्रोग्राम के लिए उनका चुनाव करेगी। जल्दी डिग्री (ADP) पाने का मौका यूनिवर्सिटी की कुल सीटों के सिर्फ 10 प्रतिशत छात्रों को ही मिल सकेगा।

जल्द रिपोर्ट पेश करेगी कमेटी

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि इस पहल से छात्रों को अपनी सीखने की रफ्तार और निजी जरूरतों के हिसाब से उच्च शिक्षा पाने का मौका मिलेगा। इससे हमारी शिक्षा प्रणाली और बेहतर बनेगी। डीडीयू छात्रों के लिए ऐसा माहौल बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है।

कमेटी जल्द ही नियमों और जरूरी योग्यताओं का अध्ययन करके अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इसके लागू होते ही डीडीयू राज्य के उन चुनिंदा विश्वविद्यालयों में शामिल हो जाएगा जो छात्रों को यह खास सुविधा दे रहे हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:08
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस